बॉलीवुड
Sreeleela को एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्मों का ऑफर मिल रहा है. अब खबरें हैं कि वो रणवीर सिंह और बॉबी देओल के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं.
साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला फिल्म इंडस्ट्री का उभरता सितारा हैं. उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, दिल जीतने वाले एक्सप्रेशंस और बेहतरीन डांस मूव्स ने देशभर में धमाल मचा रखा है. पुष्पा 2: द रूल के वायरल सॉन्ग 'किस्सिक' के बाद, वो फिल्ममेकर्स की पहली पसंद और फैन्स की फेवरेट बन चुकी हैं. बीते कई दिनों से वो अपनी बॉलीवुड फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं. वो इस प्रोजेक्ट में कार्तिक आर्यन संग रोमांस करती नजर आएंगी. वहीं उनके हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है. जी हां, बॉलीवुड में नई होने के बावजूद, श्रीलीला ने इंडस्ट्री के दो बड़े और दमदार एक्टर्स के साथ एक मेगा प्रोजेक्ट अपने नाम कर लिया है.
फैंस श्रीलीला को बॉलीवुड में देखने के लिए बेताब हैं. लोग उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. श्रीलीला इस साल बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं. इसी बीच, इंडस्ट्री से आ रही खबरों के मुताबिक, उन्होंने एक और बड़ी फिल्म साइन कर ली है, जिसमें वो दो दमदार सितारों रणवीर सिंह और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगी.
सूत्र के मुताबिक 'श्रीलीला रणवीर सिंह और बॉबी देओल के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में जुड़ चुकी हैं. खास बात ये है कि तीनों ही एक्टर्स अपने किरदारों के लिए खुद को पूरी तरह से बदलने में जुटे हैं. इस फिल्म की डिमांड ही ऐसी है कि इसमें उनसे वो जोश और बदलाव देखने को मिलेगा, जो अब तक कभी नहीं देखा गया.' इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़ें: तीसरी बार मां बनी 23 साल की कुंवारी Sreeleela!
श्रीलीला कार्तिक संग रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगी. फिल्म का एक टीजर बीते दिनों सामने आया था. इसमें एक्टर को लंबे बाल और दाढ़ी के साथ देखा गया था. ये फिल्म साल 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. दोनों की नई जोड़ी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और फैंस इनकी केमिस्ट्री को पसंद भी कर रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.