Advertisement

Sreeleela के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज देख लोगों को हुआ धोखा, पूछ डाला-शादी किससे कर रही हो?

श्रीलीला (Sreeleela) ने हाल ही में ट्रेडिशनल साड़ी पहने हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वे शादी करने जा रही हैं.

Latest News
Sreeleela के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज देख लोगों को हुआ धोखा, पूछ डाला-शादी किससे कर रही हो?

Sreeleela 

Add DNA as a Preferred Source

श्रीलीला (Sreeleela) साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो कि बीते दिनों अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) में किसिक (kissik) गाने में नजर आईं थी. इस गाने में अपने सिजलिंग डांस मूव्स से उन्होंने दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसके बाद वह अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली है. इस फिल्म में श्रीलीला और कार्तिक के बीच रोमांस देखने को मिलेगा. इन सभी के एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग इन तस्वीरों को देख अंदाजा लगा रहे हैं कि वह शादी करने जा रही हैं. हालांकि इन फोटोज की क्या सच्चाई है. चलिए जानते हैं. 

श्रीलीला ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपने 24वें जन्मदिन से पहले के सेलिब्रेशन की फोटोज पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में वह ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आ रही हैं. ग्रीन और गोल्डन रंग की साड़ी के साथ वह गोल्डन टेंपल ज्वेलरी पहने हुए हैं और इस दौरान वह टोकरी में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. जिसे दो लोगों ने उठाया हुआ है. वहीं, अन्य तस्वीर में वह तराजू पर बैठी हुई हैं और उनके परिवार की एक सदस्य उन्हें किस कर रही हैं. वहीं, राणा दग्गुबाती की पत्नी भी इस जश्न का हिस्सा बनीं है, क्योंकि वह भी एक तस्वीर में नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें- शादी-पार्टी में Sreeleela की तरह पहने लहंगा-साड़ी, लगेंगे स्टाइल आइकॉन

श्रीलीला की फोटोज देख फैंस हुए हैरान

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '' तो दिन में वापस, इस तरह हम घर पर बर्थडे मनाते थे. प्लानिंग क्रेडिट अम्मा(प्री-बर्थडे). एक्ट्रेस के इन तस्वीरों के शेयर करने के तुरंत बाद फैंस ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, '' हमें लगा कि आप शादी कर रहे हैं. ओह यह बहुत अनमोल है. मां के प्यार और प्लानिंग के साथ घर पर जश्न मनाने से बढ़कर कुछ नहीं है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, '' ओह यह आपका जन्मदिन है, भगवान का शुक्र है, मुझे लगा कि ये शादी की तस्वीर है. एक तीसरे यूजर ने लिखा, '' क्या आप शादी कर रहे हो, किससे?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sreeleela (@sreeleela14)

यह भी पढ़ें- बीच सड़क में श्रीलीला को खींच ले गए लोग, हैरान कर देगा वीडियो

श्रीलीला ने 2025 को बताया नई शुरुआत

वहीं, श्रीलीला ने साल 2025 को अपनी नई शुरुआत बताया है और अपने गाने किसिक को देश भर से खूब प्यार मिलने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू की घोषणा की. उन्होंने इस बारे में आईएएनएस से बात करते हुए कहा, '' मैं इस अमेजिंग टीम का हिस्सा बनकर बहुत आभारी महसूस कर रही हूं. एनर्जी और जुनून, खासकर अनुराग बसु सर के मार्गदर्शन और कार्तिक आर्यन के साथ काम करना, इस सफर को खास बनाते हैं. 2025 नई शुरुआत का साल बन रहा है. इन सभी के अलावा अफवाह है कि श्रीलीला इब्राहिम अली खान के साथ मैडॉक फिल्म्स प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement