Advertisement

Sourav Ganguly Biopic पर आया बड़ा अपडेट, खुशी से उछल पड़ेंगे दादा के फैंस

Sourav Ganguly की बायोपिक (Biopic) का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं, अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है.

Latest News
Sourav Ganguly Biopic पर आया बड़ा अपडेट, खुशी से उछल पड़ेंगे दादा के फैंस

Sourav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली की बायोपिक 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई रिलीज के लिए तैयार हैं तो कई अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में सौरव गांगुली की बायोपिक (Sourav Ganguly Biopic) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इस फिल्म को लेकर दर्शक लंबे समय से इंताजर कर रहे थे और अब मालूम होता है कि जल्द ही उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है. बायोपिक से जुड़ा ये अपडेट (Sourav Ganguly Biopic Script) फिल्म की स्क्रिप्ट से जुड़ा है जिसके लिए दादा (Dada) भी काफी एक्साइटेड हैं.

Sourav Ganguly Biopic पर सामने आया ये अपडेट

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बाद अब दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली की जिंदगी पर फिल्म बन रही है. इस फिल्म का जबसे ऐलान हुआ है, तब से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, अब इस बायोपिक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है. इस फिल्म के लेकर दादा भी काफी एक्साइटेड हैं तभी वो स्क्रिप्ट तैयार होते ही मुंबई पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें- Rajkumar Santoshi को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा

कब रिलीज होगी फिल्म

बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म का स्क्रीनप्ले फाइनल करने के लिए काम शुरू कर देंगे. वो मंगलवार को फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट को सुनेंगे और शूटिंग के लिए हरी झंडी दे देंगे. बता दें कि इस फिल्म का ऐलान 2021 में हुआ था जिसके बाद से इस पर काम चल रहा है. 9 सितंबर 2021 को लव फिल्म्स और सौरव गांगुली ने मिलकर फैंस को सरप्राइज दिया था. वहीं, अब इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो गई तो मालूम होता है कि ये इसी साल रिलीज हो जाएगी. हालांकि, अभी इसका ऐलान बाकी है.

ये भी पढ़ें-  'कौन शाहरुख खान, जब मैसेज आया तब' Shah Rukh Khan को लेकर फिर बोले असम सीएम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement