Advertisement

Sonu Sood ने एयरपोर्ट पर बचाई मरते हुए शख्स की जान, नजारा देखकर कांप गए थे लोग

Sonu Sood एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे और इसी बीच एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे आस-पास के लोग भी घबरा गए.

Latest News
Sonu Sood ने एयरपोर्ट पर बचाई मरते हुए शख्स की जान, नजारा देखकर कांप गए थे लोग

UP-Punjab Assembly Elections 2022 LIVE updates

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) अपनी दरियादिली के लिए अकसर सुर्खियां बटोरते दिखाई दे जाते हैं. वो कोविड के दौरान जरूरतमंदों के मसीहा बनकर सामने आए थे. वहीं, आज तक उन्होंने नेक काम करने का सिलसिला कम नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में उन्होंने एयरपोर्ट पर एक शख्स की जान बचाई है. इस शख्स के साथ जो हुआ उसे जानकर मालूम होता है कि अगर सोनू सूद ने फुर्ती ना दिखाई होती को उसे जिंदा रखना मुश्किल हो जाता है. सोनू को इस बार आम लोगों के साथ-साथ मेडिकल टीम से भी तारीफें मिली हैं.

Sonu Sood ने जब देखी शख्स की हालत

सोनू सूद को रियल लाइफ हीरो यूं ही नहीं कहते हैं. वो कभी सोशल मीडिया के जरिए तो कभी पर्सनल तौर पर लोगों की मदद करते दिखाई दे चुके हैं. वहीं, हाल ही में एक बार फिर से उन्होंने हैरान कर देने वाला कारनामा किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पूरा वाकया दुबई एयरपोर्ट पर हुआ है. सोनू सूद दुबई के इमिग्रेशन काउंटर पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे और इसी दौरान तभी एक शख्स वहां पर बेहोश होकर गिर पड़ा. ये नजारा देखकर आस-पास के लोग घबरा गए और सभी परेशान होकर मदद के लिए चिल्लाने लगे.

ये भी पढ़ें- Sonu Sood ने रेलवे से मांगी माफी, ट्रेन में लटक कर सफर करना पड़ा भारी

CPR देकर बचाई जान

बताया जा रहा है कि वहां पर सोनू सूद भी मौजूद थे और उन्होंने जैसे ही इस शख्स को गिरते हुए देखा, वो फौरन उसकी मदद के लिए आगे आए. उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए इस शख्स के सिर को सहारा दिया और फिर इसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन CPR देने लगे. खुशकिस्मती से सोनू सूद के प्रयासों की वजह से इस शख्स को होश आ गया और उसकी जान बच गई. वहां मौजूद लोग जिन्होंने ये सब देखा वो सोनू सूद की तारीफें किए बिना नहीं रह पाए. सिर्फ यही नहीं जिस शख्स की जान बच गई उसने और मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने भी एक्टर की तारीफ की.

ये भी पढ़ें- Sonu Sood ने फिर जीता लोगों का दिल, Covid के बढ़ते खतरे पर बोले 'मेरा नंबर वही है'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement