Advertisement

"क्या तुम पागल हो गए हो? कन्नड़ भाषा विवाद पर मीडिया पर भड़के Sonu Nigam

बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) का एक फेक ट्वीट मीडिया के द्वारा शेयर किया गया है, जिसके बाद सिंगर बहुत नाराज नजर आए हैं.

Latest News
"क्या तुम पागल हो गए हो? कन्नड़ भाषा विवाद पर मीडिया पर भड़के Sonu Nigam

Sonu Nigam Father robbed of

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. बीते दिनों वह बेंगलुरु में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे. जहां पर एक फैन ने कन्नड़ भाषा में गाना गाने के लिए कहा था. जिसके बाद सिंगर ने इससे इनकार किया था और जवाब में, निगम ने एक आपत्तिजनक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा, "कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़, यही कारण है कि पहलगाम में यह घटना हुई." वहीं, इसके बाद अब सोनू निगम ने मीडिया पर हमला बोला है, क्योंकि कुछ फेक ट्विटर अकाउंट पर उनके नाम का इस्तेमाल करके पोस्ट वायरल किए गए हैं, लेकिन सिंगर ने साफ किया है कि वह ट्विटर पर नहीं है. 

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बैंक मैनेजर कन्नड़ भाषा में बात करने से इनकार कर रही है और सामने वाले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है. इसी को लेकर लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या ने अपने विचार शेयर किए और एक्शन लेने की बात की. जिसके बाद इस तेजस्वी सूर्या के पोस्ट पर सोनू निगम के नाम का इस्तेमाल करते हुए एक फेक अकाउंट के कमेंट किया है.

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु कॉन्सर्ट के बाद मुश्किल में पड़े Sonu Nigam, जानें कन्नड़ समुदाय ने क्यों दर्ज कराई सिंगर के खिलाफ शिकायत

तेजस्वी सूर्या ने कन्नड़ भाषा विवाद पर कही ये बात

दरअसल, वायरल स्क्रीनशॉट में सिंगर के नकली अकाउंट एक्स पर बेंगलुरु से लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है. तेजस्वी सूर्या ने लिखा, '' "@TheOfficialSBI शाखा प्रबंधक का यह व्यवहार बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. अगर आप कर्नाटक में ग्राहक इंटरफ़ेस का काम कर रहे हैं, खासकर बैंकिंग जैसे क्षेत्र में, तो ग्राहकों से उनकी भाषा में संवाद करना महत्वपूर्ण है. इस तरह से अड़ियल होना बिल्कुल भी सही नहीं है. मैंने संसद के अंदर और बाहर बैंकिंग कार्यों में स्थानीय कर्मचारियों या स्थानीय भाषा जानने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से तैनात करने का मुद्दा बार-बार उठाया है."

उन्होंने कहा, "कुछ हफ़्ते पहले ही, लोक लेखा समिति की बैठक में, मैंने इस मुद्दे को डीएफ़एस सचिव के समक्ष उठाया था, जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया था कि स्थानीय भाषा के ज्ञान की आवश्यकता को अनिवार्य बनाने वाली कार्यालय अधिसूचना का पालन करने के लिए कार्रवाई की जाएगी. ऐसा लगता है कि इसे अभी भी ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है. मैं @TheOfficialSBI के संबंधित लोगों से आग्रह करता हूं कि वे तुरंत डीएफ़एस नीति को लागू करें, जिसमें स्थानीय भाषा की आवश्यकता को अनिवार्य किया गया है. मैंने इस तरह का व्यवहार करने वाले इस मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की है. कर्नाटक में काम करने वाले बैंकों को कन्नड़ में ग्राहकों को सेवा देनी चाहिए. बस इतना ही.

सोनू के फेक अकाउंट ने दिया जवाब

इसके बाद सोनू के फर्जी अकाउंट ने जवाब में लिखा, "कन्नड़ फिल्मों को हिंदी में डब न करें. कन्नड़ फिल्मों को पूरे भारत में रिलीज न करें. क्या आपके पास कन्नड़ फिल्म सितारों से ऐसा कहने की हिम्मत है, श्री @Tejasvi_Surya, या आप सिर्फ एक और भाषा योद्धा हैं?"

मीडिया पर भड़के सोनू निगम

मीडिया हाउस ने इस फेक ट्वीट का हवाला दिया, जिसकी सोनू ने कड़ी आलोचना की, क्योंकि उन्होंने मीडिया हाउस पर गलत तरीके से ट्वीट को उनके नाम से पेश करने का आरोप लगाया, जबकि उन्होंने पहले भी कई बार साफ किया है कि वह एक्स पर नहीं हैं. मीडिया हाउस की आलोचना करते हुए गायक ने लिखा, "क्या आप पागल हो गए हैं? मैंने कितनी बार कहा है कि मैं ट्विटर पर नहीं हूँ? मेरे नाम पर गलत सूचना फैलाना केवल उन लोगों के दिमाग में जहर घोलने वाला है, जिन्होंने इतने सालों में मुझे बहुत प्यार किया है. हर किसी में इतनी समझ नहीं होती कि वे आपकी खबरों की सच्चाई की जांच कर सकें. मैं इस देश के हताश और बेकार मीडिया से वाकई तंग आ चुका हूं. शर्म की बात है.

यह भी पढ़ें- 'ऐसा न करें', Delhi Technological University में कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम पर फेंके गए पत्थर, सिंगर ने कही ये बात

कन्नड़ भाषा पर छिड़ा था विवाद

इससे पहले, सोनू ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की कन्नड़ में गाना गाने की रिक्वेस्ट को इनकार कर दिया था और उस बात को उन्होंने पहलगाम से जोड़ा था. घटना के बाद, सिंगर के बयान पर कन्नड़ लोगों की भावनाएं आहत हुईं थी, जिसके बाद उनके खिलाफ बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement