Advertisement

बहन सोनाक्षी की शादी में मौजूद थे भाई कुश, परिवार में नहीं है कोई कलह, बताया कैसा है जीजा जहीर से रिश्ता

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी को एक साल हो गया है पर आज भी इसको लेकर चर्चा होती है. एक्ट्रेस के भाई ने हाल ही में बताया कि उनका अपने बहन और जीजा से अब कैसा रिश्ता है.

Latest News
बहन सोनाक्षी की शादी में मौजूद थे भाई कुश, परिवार में नहीं है कोई कलह, बताया कैसा है जीजा जहीर से रिश्ता

Sonakshi Sinha family सोनाक्षी सिन्हा

Add DNA as a Preferred Source

बीते साल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी कर ली थी. वो अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहीं. लोगों ने परिवार से लेकर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया था. उस दौरान यहां तक कहा गया  इस शादी में उनके भाई लव और कुश मौजूद नहीं थे. भाई-बहन के बीच मनमुटाव को चलते वो इसमें शामिल नहीं हुए. अब एक साल बाद, कुश ने आखिरकार इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने स्वीकार किया है कि वो शादी में शामिल हुए थे.

दरअसल बीते साल ऐसी कई अटकलें लगाई गईं थीं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी से भाई काफी खफा थे और वो इसमें शामिल नहीं हुए थे. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भाई अंतरधार्मिक शादी को लेकर असहज थे. इन सभी बातों को लेकर अब एक साल बाद सोनाक्षी ने रिएक्ट किया है. कुश ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि वो शादी में शामिल हुए थे.

हाल ही में जूम के साथ एक नए इंटरव्यू में, कुश सिन्हा ने कहा की वो पिछले साल अपनी बहन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में मौजूद थे. कुश ने अनबन की अफवाहों पर भी खुलकर बात की और कहा कि इन अफवाहों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता. साथ ही उन्होंने अपने बहनोई जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते का भी खुलासा करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है.

ये भी पढ़ें: Bollywood में फ्लॉप रहे इन सितारों के भाई-बहन

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा अपने भाई कुछ सिन्हा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म निकिता रॉय के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में वो लीड रोल में हैं. इसमें परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर भी नजर आने वाले हैं. जो कि 18 जुलाई को रिलीज होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement