Advertisement

Sonakshi Sinha की शादी कराने को हाथ धोकर पीछे पड़े लोग, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रिएक्शन

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal के रिलेशनशिप के बाद अब दोनों की शादी की अफवाहें फैल रही हैं. वहीं, इन अफवाहों पर सोनाक्षी ने मजेदार रिएक्शन दिया है.

Latest News
Sonakshi Sinha की शादी कराने को हाथ धोकर पीछे पड़े लोग, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रिएक्शन

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. अफवाहें हैं कि वो जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को डेट कर रही हैं और सगाई भी कर चुकी हैं. इसके बाद ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि सोनाक्षी जल्द ही जहीर के साथ शादी कर सकती हैं. हालांकि, अभी ना तो सोनाक्षी ने और ना ही जहीर ने ऐसी किसी खबर को कंफर्म किया है. वहीं, मामला बढ़ता देख सोनाक्षी ने इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने मजेदार अंदाज में ऐसी खबरें फैलाने वाले लोगों की क्लास लगाई है.

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लिप सिंक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सोनाक्षी ने उनकी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है, वीडियो में ऊपर टेक्स्ट में लिखा है, 'मैं मीडिया से पूछ रही हूं- क्यों मेरी शादी के पीछे पड़े हो?' जिस पर मीडिया की ओर से खुद रिएक्शन देते हुए कहती हैं कि 'अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है।'इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है, जिन में एक नाम जहीर इकबाल का भी है, जिन्होंने हंसने वाली इमोजी कमेंट की है'.

ये भी पढ़ें- Sonakshi Sinha को जहीर इकबाल ने खुलेआम कहा 'I love You', क्या दोनों जल्द करने वाले हैं शादी?

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

 

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर जहीर ने एक्ट्रेस को विश करते हुए कुछ वीडियो पोस्ट किए थे. इन वीडियोज के कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा था. जहीर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हैपी बर्थडे सोनाक्षी, मुझे ना मारने के लिए थैंक्यू, I love You, इसी तरह आपको खाना, फ्लाइट, लव और खुशियां मिले'. जहीर के इस पोस्ट पर सोनाक्षी का भी रिस्पांस आया है. एक्ट्रेस ने कमेंट कर कहा- थैंक्यू, Love uu, अब मैं आ रही हूं तुम्हें मारने'.

ये भी पढ़ें- Sonakshi Sinha इन सेलेब्स को कर चुकी हैं डेट, शाहिद से लेकर अर्जुन तक का नाम है शामिल

जिस एक्टर के साथ सोनाक्षी के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ रही हैं वो खुद भी एक अभिनेता हैं. उन्होंने साल 2019 में फिल्म नोटबुक के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था. जहीर के पिता इकबाल रतनसी, सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त हैं. इकबाल एक ज्वैलर हैं और उनके बेटे ने एक्टिंग करियर को बतौर प्रफोशन चुना.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement