Advertisement

प्रेगनेंसी रूमर्स पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बताई अस्पताल जाने की वजह

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद अपनी लाइफ को लेकर बात की है. इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है.

Latest News
प्रेगनेंसी रूमर्स पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बताई अस्पताल जाने की वजह

Sonakshi Sinha & Zaheer Iqbal

Add DNA as a Preferred Source

23 जून को सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. उसके बाद कपल ने बॉलीवुड सेलेब्स को एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था. कपल की तस्वीरें और वीडियोज शादी के बाद जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए है और फैंस ने भी खूब बधाइयां दी थी. इन सभी के बीच एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म काकुडा (Kakuda) का प्रमोशन करते हुए नजर आ रही हैं और इस बीच उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की है.

दरअसल, जूम के साथ हाल ही में बातचीत करते हुए जब सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शादीशुदा लाइफ के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने कहा, '' यह कभी बेहतर नहीं रहा. इसकी सुंदरता यह है कि मैं लगभग वैसा ही फील कर रही हूं. मुझे खुशी है कि मेरी लाइफ इतनी सेट थी शादी से पहले और मैं काम पर वापस आकर बहुत खुश हूं.

यह भी पढ़ें- 'चिकनी कमर' पर गजब दिखी Zaheer-Sonakshi की केमिस्ट्री, डांस देख आप भी कहेंगे आफरीं-आफरीं

प्रेग्नेंसी रूमर्स पर सोनात्री ने कही ये बात

सोनाक्षी ने अपनी प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर भी बात की है. उन्होंने कहा कि, '' एकमात्र बदलाव यह है कि अब हम अस्पताल नहीं जा सकते हैं, क्योंकि जैसे ही आप निकले, लोगों को लगता है कि आप प्रेग्नेंट हो.

सोनाक्षी ने बताया खुद को लकी

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उनकी लाइफ बहुत अच्छी है और खुद को वो लकी बताया. एक्ट्रेस ने कहा, '' तो हां जिंदगी बहुत अच्छी है. वह प्यारी है. मैं एक लकी लड़की हूं.


यह भी पढ़ें- एक दूजे के हुए Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal, शादी की पहली फोटो आई सामने


सोनाक्षी के शादी के बाद शुत्रुघ्न हुए थे अस्पताल में भर्ती

आपको बता दें कि सोनाक्षी की शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इससे एक्टर के फैंस काफी चिंतित हो गए थे. वहीं, बाद में एक्टर ने अपनी सेहत का अपडेट भी दिया. उन्होंने टाइम्स नाउ से बात करते हुए अपनी हेल्थ का अपडेट दिया और कहा कि मैं ठीक हूं, बिल्कुल ठीक हूं. इतनी अटकलें, मुंबई मनोरंजन मीडिया समाचारों के लिए इतना भूखा, वे कुछ भी लिख देते हैं. 

इस कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे शत्रुघ्न

एक्टर ने अपने अस्पताल में भर्ती होने को लेकर कहा कि, बस मेरा एनुअल रूटीन चेकअप था. मैं इसे 60 से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए सजेस्ट करता हूं. मैं अपने चुनाव प्रचार के लिए तीन महीने से लगातार सफर कर रहा हूं. मेरी बेटी की शादी के ठीक बाद मैं अब एनर्जी से भरा हुआ नहीं हूं, जो दिन में तीन शिफ्ट कर सकता हूं और फिर भी पूरी रात पार्टी करने की एनर्जी रखता हूं, जब तक मेरे शुभचिंतक दोस्त और फैंस हैं, कोई नुकसान मेरे पास नहीं आ सकता. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement