Advertisement

Sonakshi Sinha का भाई Luv-Kush संग इस कारण हुआ था जमकर झगड़ा? अब एक्ट्रेस ने तोड़ी मनमुटाव पर चुप्पी

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग 23 जून साल 2024 को शादी की थी. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने भाई लव-कुश के साथ झगड़ों पर रिएक्ट किया है.

Latest News
Sonakshi Sinha का भाई Luv-Kush संग इस कारण हुआ था जमकर झगड़ा? अब एक्ट्रेस ने तोड़ी मनमुटाव पर चुप्पी

Sonakshi Sinha सोनाक्षी सिन्हा

Add DNA as a Preferred Source

23 जून साल 2024 को सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी की थी. उन्होंने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. हालांकि इस शादी में उनके भाई लव और कुछ मौजूद नहीं थे. उनके शादी में न होने पर ऑनलाइन काफी चर्चाएं छिड़ीं थी और भाई-बहन के बीच मनमुटाव को लेकर भी लोगों ने कई अटकलें लगाईं थी. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भाइयों की अनुपस्थिति से पता चलता है कि वे अंतरधार्मिक शादी को लेकर असहज थे. इन सभी बातों को लेकर अब एक साल बाद सोनाक्षी ने रिएक्ट किया है. 

दरअसल, इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपने भाई कुछ सिन्हा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म निकिता रॉय के प्रमोशन में व्यस्त है. इस फिल्म में वह अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. इसमें परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर भी नजर आने वाले हैं. जो कि  27 जून को रिलीज होगी. इसी प्रमोशन के बीच सोनाक्षी ने लव और कुश के साथ अपने मनमुटाव की अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, '' ईमानदारी से कहूं तो मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती. मैं इस पर ज्यादा विचार नहीं करती.

यह भी पढ़ें- इस कारण बहन Sonakshi की शादी में नहीं पहुंचे थे लव-कुश, Shatrughan Sinha ने बताई वजह

इसके आगे सोनाक्षी ने फिल्म निकिता रॉय की शूटिंग के दौरान अपने भाई कुश के डायरेक्शन को सपोर्ट करने पर बात की. उन्होंने कहा, '' मैंने कई डायरेक्टर्स के साथ काम किया है और मेरी कोशिश हमेशा उन्हें हर संभव तरीके से सपोर्ट देना होता है, चाहे वह मेरे एक्सपीरियंस से हो या 15 सालों में मैंने जो समझ डेवलप की है. नए डायरेक्टर एक नई एनर्जी और नजरिया लेकर आते हैं और यह मुझे एक्साइटिंग करता है.

यह भी पढ़ें- कौन है Sonakshi Sinha की भाभी Taruna Agarwal? यहां जानें सब कुछ

झगड़े पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा

इंटरव्यू के दौरान जब सोनाक्षी से पूछा गया कि क्या सेट पर उनके भाई के बीच कोई झगड़ा हुआ था, तो सोनाक्षी ने हंसते हुए कहा, '' नहीं नहीं, बिल्कुल नहीं. मुझे वाकई में लगा कि हमारे बीच थोड़ी बहस हो सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. सेट पर आप पूरी तरह से काम के घेरे में होते हैं. वहां इतना कुछ चल रहा होता है कि छोटी-छोटी बातों में पड़ने का कोई मतलब या समय नहीं होता. 

लव ने अफवाहों पर किया था रिएक्ट

आपको बता दें कि लव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए सोनाक्षी की शादी में मौजूद न होने के बारे में रिएक्ट किया था. उन्होंने पोस्ट में लिखा, '' मैंने शादी में शामिल न होने का फैसला क्यों किया. मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन अभियान चलाने से यह फैक्ट नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा परिवार हमेशा पहले आता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement