Advertisement

'ऐसा पति ढूंढो जो...', Sonakshi Sinha के लिए पति जहीर ने करवाचौथ पर किया खास काम, खूब हो रही तारीफ

Sonakshi Sinha ने इस साल पहली बार करवाचौथ मनाया है. उन्होंने पति जहीर के लिए व्रत रखा है जिसका वीडियो शेयर किया. साथ ही एक्ट्रेस ने बड़ी बात कही है जिससे उनके पति की तारीफ हो रही है.

Latest News
'ऐसा पति ढूंढो जो...', Sonakshi Sinha के लिए पति जहीर ने करवाचौथ पर किया खास काम, खूब हो रही तारीफ

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal 

Add DNA as a Preferred Source

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने इसी साल जून में शादी की थी जिसकी खूब चर्चा रही. कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन में सितारों का मेला देखने को मिला. इसके बाद कपल कई बार साथ नजर आया. वहीं इस साल एक्ट्रेस ने पति के साथ अपना पहला करवा चौथ (Sonakshi Sinha first karwa chauth) मनाया. इस दिन के मजेदार पलों को उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा भी किया. उन्होंने एक मजेदार रील शेयर की और पति की तारीफ भी की है.

अपने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सिंपल पिंक कुर्ते में नजर आईं. वो इसमें अपने सिर पर फूलों का गजरा लगाते नजर आईं. उनके बगल में पति जहीर बैठे दिखे. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा 'पति ऐसा ढूंढों, जो आपको अकेले भूखे ना रहने दे. जो भी उनका कारण हो. हैप्पी करवा चौथ ...हमारा पहला.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

ये भी पढ़ें: Shilpa से लेकर Raveena तक, बॉलीवुड की हसीनाएं कुछ यूं मना रही हैं करवा चौथ, दुल्हन की तरह सजी धजी आईं नजर

जैसे ही फैंस को ये बात पता चली कि जहीर ने भी एक्ट्रेस के लिए व्रत रखा है. लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'भैया भाभी का दिल कभी मत दुखाना वरना भाभी आपको खामोश कर देगी.' एक अन्य ने लिखा 'मेड इन हेवन'. 

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth का व्रत नहीं रखती हैं Bollywood की ये 7 एक्ट्रेसेस

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को रेजिस्टर्ड मैरिज की थी. इसके बाद शाम को ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था. इस दौरान कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement