बॉलीवुड
Mukul Dev Passed Away: बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर मुकुल देव (Mukul Dev) का 23 मई को 54 साल की उम्र में निधन हो गया है.
Mukul Dev Passed Away: बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर मुकुल देव (Mukul Dev) का 23 मई को निधन हो गया है. वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और आईसीयू में भर्ती थी. इस बीच एक्टर की 54 साल की उम्र में मौत हो गई. एक्टर के परिवार में सिर्फ उनके भाई राहुल देव हैं.
मुकुल देव सन ऑफ सरदार, भैया जी सुपरहिट, जय हो, वजूद जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. हालांकि वह सन ऑफ सरदार वाले अपने किरदार को लेकर काफी फेमस ते. एक्टर के निधन के बारे में विंदू दारा सिंह ने इंडिया टुडे से बात की पुष्टि की है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि मुकुल को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे.
विंदू दारा सिंह ने कहा, '' अपने पेरेंट्स के निधन के बाद मुकुल काफी अकेले हो गए थे. वह घर से बाहर भी नहीं निकलता था और किसी से मुलाकात भी नहीं करता था. बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती था. उसके भाई और उसके जान पहचान के सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं. वह एक शानदार एक्टर था और हम सभी उसे याद करेंगे.
यह भी पढ़ें- Bollywood: पापा का नहीं मम्मी का सरनेम लगाते हैं ये सितारे, इस एक्टर का नाम कर देगा हैरान
मुकुल की दोस्त और एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने भी इंस्टाग्राम पर मुकुल के निधन को लेकर पोस्ट किया है. उन्होंने मुकुल के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '' मुझे यकीन नहीं हो रहा मुक्स. वहीं मुकुल के निधन के बारे में इंडिया टुडे से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, '' मुकुल ने कभी किसी से अपनी हेल्थ के बारे में नहीं कहा. उनका व्हाट्सअप पर एक फ्रेंड्स ग्रुप है, जहां वह अक्सर बात करते थे. मैं सुबह इस खबर के साथ उठी. मैं तब से उनके नंबर पर कॉल कर रही हूं, उम्मीद है कि वे फोन उठाएंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.