Advertisement

Son Of Sardaar 2 Twitter Review: पैसा वसूल या पैसा बर्बाद? अजय देवगन की फिल्म को लेकर क्या कहती है पब्लिक, जानें यहां

Son Of Sardaar 2 Twitter Review: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. इसको लेकर ट्विटर पर लोगों का रिएक्शन भी सामने आ चुका है. टिकट बुक करने से पहले यहां जानें क्या कहती है पब्लिक.

Latest News
Son Of Sardaar 2 Twitter Review: पैसा वसूल या पैसा बर्बाद? अजय देवगन की फिल्म को लेकर क्या कहती है पब्लिक, जानें यहां

Son Of Sardaar 2

Add DNA as a Preferred Source

Son Of Sardaar 2 Twitter Review: रेड 2 (Raid 2) के बाद अजय देवगन एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार हैं. उनकी कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2) आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. सन ऑफ सरदार 2 साल 2012 की सन ऑफ सरदार की सीक्वल है, जो टलने के बाद आखिरकार पर्दे पर दस्तक दे चुकी है. फिल्म को लेकर अब लोगों का रिएक्शन भी सामने आ गया है. आप भी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें क्या कहती है पब्लिक.

सन ऑफ सरदार 2 को लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म से 13 साल बाद अजय देवगन जस्सी के रोल में नजर आए हैं. पहले पार्ट में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं. इस बार मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा के साथ उनकी जोड़ी बनी है. कुछ लोगों ने फिल्म देखने के बाद इसे हल्की-फुल्की मनोरंजक मूवी बताया है. कुछ ने इसे साफ-सुथरी और तनाव-मुक्त भी बताया है. हालांकि कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें फिल्म ने कुछ खास इंप्रेस नहीं किया है.

यहां देखें कुछ ट्वीट:

फिल्म में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, मुकुल देव, विंदू दारा सिंह, रवि किशन, कुब्रा सैत, नीरू बाजवा, संजय मिश्रा, और चंकी पांडे जैसे सितारे मौजूद हैं. ये दिवंगत मुकुल देव की आखिरी फिल्म है. मूवी पंजाब और स्कॉटलैंड की खूबसूरत बैकग्राउंड पर सेट है. फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं विजय कुमार अरोड़ा, और इसे अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है. 

अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement