बॉलीवुड
अजय देवगन (Ajay Devgn) रेड 2 (Raid 2) की सफलता के बाद एक्शन ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2) के साथ वापसी कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इकलौती लीड एक्ट्रेस नहीं होंगी, बल्कि एक पंजाबी स्टार एक्ट्रेस अजय की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं.
अजय देवगन (Ajay Devgn) रेड 2 (Raid 2) की सफलता के बाद एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर एक और सीक्वल के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. दरअसल, अजय देवगन अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2) के साथ वापस आ रहे हैं. सन ऑफ सरदार 2 साल 2012 की सन ऑफ सरदार की सीक्वल है, जो कि इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा विंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh), रवि किशन (Ravi Kishan) और शरत सक्सेना (Sharat Saxena) नजर आने वाले हैं.
सन ऑफ सरदार 2 में मृणाल ठाकुर अहम भूमिका में नजर आएंगी. हालांकि इस फिल्म में वह अकेली एक्ट्रेस नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाबी स्टार एक्ट्रेस नीरू बाजवा, जो कि फेमस पंजाबी फिल्म सरदारजी, जट्ट और जूलियट के लिए जानी जाती हैं, वह भी फिल्म में शाम हो गई हैं. प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र से पता चला है कि नीरू फिल्म में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाएंगी.
यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म की कमाई जारी, दूसरे दिन गिरावट के साथ कमाए इतने करोड़
बता दें कि नीरू पंजाब सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई टॉप प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है. वह जट्ट एंड जूलियट फ्रेंचाइजी और सरदारजी फ्रेंचाइजी समेत कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं. नीरू ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई थी और वह प्रिंस इट्स शो टाइम में विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आईं थी. हालांकि फिल्म कमाल नहीं कर पाई और वह बॉलीवुड में कामयाब नहीं हुई. अब वह लंबे वक्त के बाद इस मूवी से वापसी करने जा रही हैं.
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 को लेकर Ajay Devgn ने दिया बड़ा अपडेट, शेयर की ‘आदि-मानव’ संग फोटो
अजय देवगन की एक्शन कॉमेडी सन ऑफ सरदार 2 हिट फिल्म रेड 2 के बाद 2025 की उनकी दूसरी फिल्म होगी. सन ऑफ सरदार पार्ट वन को दिवाली वीकेंड 12 नवंबर 2012 को रिलीज किया गया था. जिसमें इस फिल्म की टक्कर शाहरुख खान की जब तक है जान से हुई थी. सन ऑफ सरदार 2 इस साल 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी. पहले इस फिल्म की टक्कर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी से होने वाली थी. हालांकि अब फिल्म परम सुंदरी को पोस्टपोन कर दिया गया है और इसकी नई रिलीज डेट की फिलहाल घोषणा नहीं की गई है. इस वजह से सन ऑफ सरदार 2 सिनेमाघरों में अपने तय समय से रिलीज होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.