बॉलीवुड
Box Office Report: Dhadak 2 और Son Of Sardaar 2 फिल्म बीते दिन यानी 1 अगस्त को रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों को फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. यहां जानें पहले दिन किसने कितना कलेक्शन किया है.
1 अगस्त को बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज हुईं जिनको लेकर काफी बज था. दोनों ही सीक्वल मूवीज है. हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 की, जिन्होंने शुक्रवार को थिएटर्स में दस्तक दी. दोनों को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. अब उनके ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आ गया है. यहां जानें किसने कितनी कमाई की है.
सन ऑफ सरदार 2 में जबरदस्त कॉमेडी और एक्शन देखने को मिला. लोगों को फिल्म पसंद आई है. सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन भी सामने आ चुका है. Sacnilk की मानें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने 6.75 करोड़ का ही कलेक्शन किया है. शुक्रवार, 01 अगस्त 2025 को सन ऑफ सरदार 2 की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 22.56% थी.
वहीं तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म धड़क 2 को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन खास नहीं रहा. Sacnilk की मानें तो धड़क 2 ने पहले दिन भारत में लगभग 3.35 करोड़ की कमाई की है. ओपनिंग डे पर धड़क 2 की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 22.85% थी.
ये भी पढ़ें: अगस्त में एक-दो नहीं…रिलीज हो रही हैं 6 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर काटेंगी बवाल
सन ऑफ सरदार 2 साल 2012 की सन ऑफ सरदार की सीक्वल है. फिल्म से 13 साल बाद अजय देवगन जस्सी के रोल में नजर आए हैं. पहले पार्ट में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं. इस बार मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा के साथ उनकी जोड़ी बनी है. अजय और मृणाल के अलावा फिल्म में मुकुल देव, विंदू दारा सिंह, रवि किशन, कुब्रा सैत, नीरू बाजवा, संजय मिश्रा, और चंकी पांडे जैसे सितारे मौजूद हैं. ये दिवंगत मुकुल देव की आखिरी फिल्म है. इसे विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्टर किया है. अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है.
अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.