Advertisement

13 साल बाद लौटा 'जस्सी रंधावा', Ajay Devgn की इस हिट फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट अनाउंस

Ajay Devgn की हिट फिल्म Son Of Sardaar के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मूवी का पहला पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ गई है.

Latest News
13 साल बाद लौटा 'जस्सी रंधावा', Ajay Devgn की इस हिट फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट अनाउंस

Son Of Sardaar 2

Add DNA as a Preferred Source

साल 2012 की दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सरदार (Son Of Sardaar 2012) को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म हिट रही और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. उस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) लीड रोल में थे. काफी समय से इसके सीक्वल (Son Of Sardaar 2) को लेकर चर्चा थी. अब आखिरकार फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है. साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है.

अजय देवगन एक बार फिर एक्शन कॉमेडी फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं. काफी समय से उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर चर्चा थी. इस सीक्वल फिल्म में मृणाल ठाकुर को अजय के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखा जाएगा. अब एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटा उठा दिया है. ये फिल्म इसी साल 25 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का डायरेक्शन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है. इसमें अजय देवगन फिर से जस्सी के रोल में दिखने वाले हैं. गुरुवार को एक्टर ने पहला पोस्टर जारी कर लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 2 बॉलीवुड फिल्मों में किया काम, फिर भी करोड़ों की मालकिन हैं 'पंजाब की कैटरीना कैफ', देसी कुड़ी बन बिखेर रहीं जलवा

13 साल पहले आई फिल्म सन ऑफ सरदार की बॉक्स ऑफिस पर यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्म जब तक है जान के साथ टक्कर हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आए थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement