Advertisement

तलाक के बाद फिर प्यार में पड़े Sohail Khan? मिस्ट्री गर्ल संग आए नजर

Sohail Khan को हाल ही में एक Mystery girl के साथ देखा गया. दोनों की वीडियो वायरल हो रही है. कुछ साल पहले ही सोहेल का तलाक हुआ था.

Latest News
तलाक के बाद फिर प्यार में पड़े Sohail Khan? मिस्ट्री गर्ल संग आए नजर

Sohail Khan 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान (Sohail Khan) कुछ समय पहले अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में थे. 2022 में उनका और सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) का तलाक हो गया था जिससे लोग काफी हैरान रह गए थे. अब एक बार फिर सोहेल सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में वो मिस्ट्री गर्ल (Sohail Khan with Mystery Girl) के साथ नजर आए जिसका वीडियो वायरल हुआ है. लोगों का कहना है कि उनकी लाइफ में शायद फिर से प्यार की एंट्री हो गई है.

सोहेल खान का एक वीडियो सामने आया है जिसममें वो एक अंजान लड़की के साथ डिनर डेट पर पहुंचे था. तलाक के बाद ये पहली बार था जब उनका नाम किसी लड़की के साथ जोड़ा जा रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि उनकी लाइप में नए प्यार की एंट्री हो गई है.  

2022 में हुआ Seema-Sohail का तलाक
सोहेल और सीमा ने 1998 में शादी की था. कपल के 2 बेटे हैं. 2022 में उन्होंने तलाक ले लिया जिससे सभी लोग हैरान थे. हालांकि 2017 में भी खबरें आई थीं कि कपल तलाक लेने वाला है. शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में सीमा और सोहेल को अलग-अलग रहते हुए देखा गया था. 


ये भी पढ़ें: घरवाले नहीं मानें फिर भी इन 9 Actress ने रचाई शादी 


घरवालों से छुपकर की थी शादी
सोहेल खान और सीमा ने साल 1998 में अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी. सीमा पेशे से एक फेशन डिजाइनर हैं. पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली सीमा और सोहेल पहली मुलाकात में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे. हालांकि, दोनों का ये रिश्ता उनके घरवालों को मंजूर नहीं था पर दोनों ने बिना कुछ परवाह किये शादी कर ली थी.


ये भी पढ़ें: भाई की दूसरी शादी से नाराज हैं सलमान खान? 'दबंग' के मुंह से निकली ऐसी बात


एक्टिंग में नहीं चला Sohail का सिक्का
सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म औजार से की थी. इस फिल्म को सोहेल ने डायरेक्ट किया था. इसके बाद उन्होंने हेलो ब्रदर, प्यार किया तो डरना क्या, हेलो ब्रदर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है. वहीं उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत 2002 में फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से की थी. वो कुछ फिल्मों में नजर आए पर एक्टिंग में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement