Advertisement

Sky Force Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर छाई अक्षय-वीर की फिल्म, रिपब्लिक डे पर कर डाली छप्परफाड़ कमाई

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) स्टारर फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) ने तीन दिनों में 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

Latest News
Sky Force Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर छाई अक्षय-वीर की फिल्म, रिपब्लिक डे पर कर डाली छप्परफाड़ कमाई

Sky Force 

Add DNA as a Preferred Source

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) स्टारर फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में अक्षय और वीर के अलावा सारा अली खान (Sara Ali Khan) और निम्रत कौर (Nimrat Kaur) भी अहम भूमिका में नजर आई है. फिल्म एयरफोर्स ऑफिसर्स की पाकिस्तान के खिलाफ जंग की असली कहानी पर आधारित है. स्काई फोर्स को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है.  पहले दिन मूवी की शुरुआत अच्छी रही और दूसरे तीसरे दिन इसने अच्छी बढ़त बनाई. फिल्म ने अपने तीन दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है. तो चलिए जानते है तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में.

दरअसल ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन जबरदस्त कमाई की है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 27.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो कि बाकी दो दिनों से काफी ज्यादा है. फिल्म ने अपने पहले दिन 12.25 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन 22 करोड़ कमाए थे. इन तीन दिनों में स्काई फोर्स ने 61.75 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है. वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्काई फोर्स मंडे को भी अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब होगी.

यह भी पढ़ें- Sky Force Collection: अक्षय-वीर की फिल्म में दूसरे दिन आया भारी उछाल, शनिवार को कमा डाले इतने करोड़

वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी स्काई फोर्स की बढ़ती कमाई को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, '' जब नंबर बात करते हैं, शुक्रवार को अच्छी शुरुआत के बाद स्काई फोर्स ने शनिवार को ताकत का ठोस प्रदर्शन किया. पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने दूसरे दिन 1.90 प्रतिशत की बढ़त बनाई है, जो कि शानदार है. शहरी केंद्रों में मल्टीप्लेक्स में शानदार ऑक्यूपेंसी देखी जा रही है. हालांकि रविवार को रिपब्लिक डे के साथ एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Amitabh से Akshay Kumar तक, Republic Day 2025 की बॉलीवुड सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

फिल्म को लेकर वीर पहाड़िया ने कही ये बात

इन सभी के बीच वीर पहाड़िया ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की. उन्होंने कहा, '' रिपब्लिक डे पर रिलीज होने वाली फिल्म में एयरफोर्स ऑफिसर के रूप में अपनी शुरुआत करना एक सपने के सच होने जैसा लगता है. ऐसी भूमिका निभाना सम्मान की बात है, जो हमारे रियल लाइफ के हीरो के साहस और बलिदान को दिखाता है. अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करना इस एक्सपीरियंस के जादू को और बढ़ा देता है. 

रियल लाइफ स्टोरी पर बनी है फिल्म

संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर की निर्देशित स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाक युद्ध की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है. स्काई फोर्स पाकिस्तान पर भारत के पहले हवाई हमले सरगोधा एयरबेस हमले पर केंद्रित है. फिल्म में अक्षय कुमार ने ओम आहूजा की भूमिका अदा की है और वीर ने टी विजय का किरदार निभाया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement