Advertisement

Sky Force Collection Day 2: अक्षय-वीर की फिल्म में दूसरे दिन आया भारी उछाल, शनिवार को कमा डाले इतने करोड़

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) ने दूसरे दिन शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है.

Latest News
Sky Force Collection Day 2: अक्षय-वीर की फिल्म में दूसरे दिन आया भारी उछाल, शनिवार को कमा डाले इतने करोड़

Sky Force 

Add DNA as a Preferred Source

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) 24 जनवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म देशभक्ति से लबरेज है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, कमाई को लेकर बात करें, तो मूवी की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही है. इसी के साथ दूसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल दर्ज की है, तो चलिए जानते हैं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में. 

दरअसल, ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क ने शनिवार के शुरुआती कलेक्शन का खुलासा किया है. पोर्टल के मुताबिक स्काई फोर्स ने दूसरे दिन 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने दूसरे दिन 75 प्रतिशत उछाल दर्ज किया है. हालांकि यह  ऑफिशियल डाटा नहीं है. ऑफिशियल कलेक्शन में थोड़ी फेर बदल हो सकती है. वहीं, स्काई फोर्स ने अपनी रिलीज के दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था और फिल्म ने दो दिनों में कुल 33.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मूवी के रविवार को और भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है, क्योंकि इस दिन गणतंत्र दिवस है, जिसका फिल्म को अच्छा फायदा मिल सकता है और इस दिन 50 से 60 करोड़ का कलेक्शन करने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- Sky Force collection day 1: पहले दिन Akshay Kumar की फिल्म ने की इतनी कमाई, जानें कलेक्शन

फिल्म को मिला दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स

स्काई फोर्स दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. जिसके कारण फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भी काफी अच्छी रही है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें दर्शक सिनेमाघरों में खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं और भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Sky Force review: फिल्म को मिला पब्लिक का प्यार, भारतीय वायु सेना की वीरता की कहानी ने किया इमोशनल

स्काई फोर्स में नजर आए ये कलाकार

संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर की निर्देशित स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की वास्तविक घटना पर आधारित है. स्काई फोर्स पाकिस्तान पर भारत के पहले हवाई हमले सरगोधा एयरबेस हमले को दिखाया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार ने ओम आहूजा की भूमिका अदा की है और वीर पहाड़िया ने टी विजया का रोल अदा किया है. फिल्म में निम्रत कौर और सारा अली खान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी हैं. फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजन ने किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement