Advertisement

Sitaare Zameen Par Twitter Review: हंसाने के साथ रुलाएगी आमिर खान की फिल्म, एक-एक सीन करेगा भावुक, पढ़ें ऑडियंस रिव्यू

आमिर खान (Aamir Khan) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिव्यू मिल रहा है.

Latest News
Sitaare Zameen Par Twitter Review: हंसाने के साथ रुलाएगी आमिर खान की फिल्म, एक-एक सीन करेगा भावुक, पढ़ें ऑडियंस रिव्यू

Sitaare Zameen Par 

Add DNA as a Preferred Source

आमिर खान (Aamir Khan) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सितारे जमीन पर साल 2007 की फिल्म तारे जमीन पर (Taare Zaamen Par) का सीक्वल है, जिसमें एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई थी, जिसे डिसलैक्सिया था. वहीं, इस बार की फिल्म की कहानी ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के बारे में है. वहीं, इस मूवी में आमिर खान बास्केटबॉल कोच के रोल में नजर आए हैं. तो चलिए ऑडियंस को यह फिल्म कैसी लगी जानते हैं. 

आमिर खान की यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है, जो आपको भावुक करेगी. इसके साथ ही हंसाएगी भी. इस फिल्म का एक एक सीन देख आपके आंखों से आंसू नहीं रुकेंगे.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par First Review: इसे देखें, महसूस करें, जिएं...आमिर खान ने एक बार फिर वो बताया जो दूसरे नहीं बता पाए

फिल्म के बारे में एक यूजर ने लिखा, '' यह फिल्म सिर्फ "सितारों" के बारे में नहीं है. 1 2 34 5 सितारे इसे माप नहीं सकते. आप उन खास बच्चों और आमिर खान के दिल और प्रयास का अंदाजा नहीं लगा सकते. यह इमोशनल, शक्तिशाली और वास्तव में खास है.सितारे ज़मीन पर ज़रूर देखें. ज़रूर देखें. बस इतना ही.

एक अन्य यूजर ने लिखा, '' आमिर खान ने फिर से जादू बिखेरा. सितारे ज़मीन पर एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह सपनों और बचपन का एक इमोशनल सेलिब्रेशन है. दिल को छू लेने वाले अभिनय, शानदार दृश्य और एक भावपूर्ण संदेश. शुद्ध सिनेमाई प्रतिभा. 

तीसरे यूजर ने लिखा, '' सितारे ज़मीन पर जैसी कहानियां दुर्लभ और वास्तविक हैं. आमिर खान ने एक बार फिर वो बताया जो दूसरे नहीं बताएंगे. यह सहानुभूति और जागरूकता का एक मास्टर क्लास है.इसे देखें, महसूस करें, जिएं.

Sitaare Zameen Par twitter

हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें फिल्म पसंद नहीं आई है. एक यूजर ने लिखा, '' सितारे जमीन पर रिव्यू- निराश..यह फिल्म बोरियत पैदा करने वाले संवादों और व्हाट्सएप्प के मजेदार चुटकुलों से भरी है.जब एक्टिंग समेत सब कुछ पहले से ही खत्म हो चुका हो, तो इस पर ध्यान देना मुश्किल है. एक सच्ची आपदा, और मजेदार तरीके से नहीं.

Sitaare Zameen Par twitter

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par से पहले देखें Aamir Khan की ये शानदार फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रहीं जबरदस्त हिट

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

बता दें कि फिल्म की आमिर खान और 10 ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के बारे में है. इस फिल्म में दिखाया जाता है कि आमिर खान एक खडूस बास्केटबॉल कोच होते हैं, लेकिन उनकी कुछ हरकतों की वजह से उन्हें सजा के तौर पर ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को बास्केटबॉल सीखाने के लिए भेजा जाता है. इस फिल्म में अच्छी कॉमेडी और इमोशनल सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement