Advertisement

Sitaare Zameen Par First Review: इसे देखें, महसूस करें, जिएं...आमिर खान ने एक बार फिर वो बताया जो दूसरे नहीं बता पाए

Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par आज रिलीज हो रही है. आप भी फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं तो, पहले यहां पढ़ें सितारे जमीन पर का पहला रिव्यू.

Latest News
Sitaare Zameen Par First Review: इसे देखें, महसूस करें, जिएं...आमिर खान ने एक बार फिर वो बताया जो दूसरे नहीं बता पाए

Sitaare Zameen Par

Add DNA as a Preferred Source

फिल्म रेटिंग- 4/5

2007 में फिल्म तारे जमीन पर रिलीज हुई थी जिसमें एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई थी जिसे डिसलैक्सिया था. जहां उसे उसके माता पिता नहीं समझ पाए, वहीं उसके टीचर राम शंकर ने उसे ना सिर्फ अच्छे से संभाला, बल्कि जीना भी सिखाया. अब आमिर खान फिर एक बार एक ऐसे टॉपिक पर फिल्म लेकर आए हैं जिसके बारे में अबतक शायद किसी ने नहीं सोचा. हम बात कर रहे हैं सितारे जमीन पर की जो तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल है. फिल्म आज रिलीज हो रही है और अगर आप भी इसे देखने का मन बना रहे हैं तो इस रिव्यू को एक बार जरूर पढ़ें.

कहानी शुरू होती है दिल्ली बास्केटबॉल टीम के जूनियर कोच गुलशन अरोड़ा से जिसका रोल आमिर खान ने निभाया है. जैसा कि ट्रेलर में देखा गया फिल्म में आमिर एक खड़ूस और अकड़ू किस्म के शख्स के रोल में नजर आए. शुरुआत में ही उनकी लड़ाई हेड कोच से हो जाती है और इसके चलते आमिर को सस्पेंड कर दिया जाता है. फिर क्या था, शराब पीकर रैश ड्राइविंक करते समय आमिर से कांड हो जाता है और कोर्ट उन्हें ये सजा सुनाती है कि वो ऑटिज्म से पीड़ित कुछ बच्चों या कहें प्लेयर्स को बास्केटबॉल की ट्रनिंग देंगे. इसमें एक प्लेयर ऐसा भी था जिसे इनविजिबल ऑटिज्म होता है.

फिल्म में आपको खूब कॉमेडी मिलेगी जोकि साफ सुथरी भी है. आगे कहानी में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे आमिर खान उन 10 बच्चों को ट्रेन करते हैं. फिल्म के कई सीन ऐसे हैं जो आपको ऑटिज्म से पीड़ित लोगों के प्रति अपनापन फील कराएंगे. इसमें आमिर खान की हाइट को लेकर भी काफी मजाक उड़ाया गया जोकि फिल्म में मजेदार था.

ये भी पढ़ें: Aamir Khan की वो 6 फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर छापे नोट

सितारे जमीन पर के हर सीन में कॉमेडी का प्यारा सा डोज मिलता रहता है जो आपको फिल्म से जोड़े रखेगा. इसमें कोई सस्पेंस ड्रामा नहीं है. ये एकदम सरल और बेहद शानदार फिल्म कही जा सकती है. साथ ही मूवी में ये भी बताया गया कि कैसे ऑटिज्म से पीड़ित होने के बावजूद इन बच्चों के परिवार उन्हें कितना प्यार करते हैं और वो जैसे हैं उन्हें वैसे ही एक्सेप्ट करते हैं. उनके लिए उनके बच्चे दूसरों की तरह ही नॉर्मल हैं.

ये भी पढ़ें: OTT पर नहीं रिलीज होगी Sitaare Zameen Par! इस वजह से खफा हैं आमिर खान

फिल्म में आमिर और जेनेलिया का प्यार भरा रोमांस भी है. दोनों के बीच की तकरार भी दिखाई गई. इस फिल्म का सबसे शानदार पार्ट है इसकी एंडिंग. ये आखिरी सीन आपको रुलाएगा, हंसाएगा और बेहद खुश भी करेगा. इसे देखने के बाद आपके दिल को शांति मिलने वाली है. इसे देखने का प्लान बना रहे हैं तो पूरे परिवार के साथ जाकर इसे देखें. आप एक अच्छे अनुभव के साथ थिएटर से घर लौटेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement