Advertisement

Sitaare Zameen Par advance booking: आमिर खान की फिल्म बंपर ओपनिंग को है तैयार! पहले दिन करेगी इतनी कमाई

Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par इसी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं. इसी बीच इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. जानें पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करेगी.

Latest News
Sitaare Zameen Par advance booking: आमिर खान की फिल्म बंपर ओपनिंग को है तैयार! पहले दिन करेगी इतनी कमाई

Sitaare Zameen Par 

Add DNA as a Preferred Source

Sitaare Zameen Par advance booking: 20 जून को आखिरकार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज हो रही है. ये इस साल  की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) भी अहम रोल में हैं. फिल्म दिल को छू लेने वाली क्लासिक फिल्म तारे जमीन (Taare Zameen Par) पर का सीक्वल है. वहीं अब इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. जानें पहले दिन फिल्म कितनी कमाई (Sitaare Zameen Par opening day collection) कर सकती है.

आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी सितारे जमीन पर की कहानी एक शराबी और घमंडी बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आमिर खान ने निभाया है. सस्पेंड होने के बाद, उसे आने वाले बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए दिव्यांग बच्चों की एक टीम को ट्रेन करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. इसकी झलक ट्रेलर में भी मिल गई है. वहीं देखना ये होगा कि फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आती है कि नहीं. फिलहाल ओपनिंग डे के जो आंकड़े सामने आए हैं उसे देख कहा जा सकता है कि फिल्म ठीक ठीक कमाई कर सकती है.

Sacnilk की मानें तो देशभर में सितारे जमीन पर के 42021 टिकट बिक चुके हैं. वहीं इसके कलेक्शन (ब्लॉक्ड सीट के साथ) 3.7 करोड़ रुपये हो गया है. ये आंकड़ा वैसे तो कम है पर उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर और भी अच्छा कलेक्शन कर पाएगी.

ये भी पढ़ें: Aamir Khan की वो 6 फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर छापे नोट

फिल्म में 10 न्यूरोडाइवर्जेंट कलाकार भी हैं. इसका रनटाइम 2 घंटे और 39 मिनट का है. इसे U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है, यानी ये 13 साल और उससे ज्यादा उम्र के दर्शक देख सकते हैं. ये हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है. फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें: आमिर खान की Sitaare Zameen Par को सेंसर बोर्ड ने दी 12A रेटिंग, जानें क्या है इसका मतलब?

सितारे जमीन पर की टक्कर 20 जून को फिल्म कुबेर से हो रही है. शेखर कमुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना सहित कई स्टार हैं. साथ ही जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे एक्टर्स भी इस मूवी में नजर आएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement