बॉलीवुड
आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) ने तारे जमीन पर (Taare Zameen Par) के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन आर.एस प्रसन्ना ने किया है. यह एक दिल छू लेने वाली एक ड्रामा फिल्म है. इस मूवी ने पहले दिन 10.7 करोड़ का कलेक्शन किया था और दो दिनों में इसने अपनी कमाई में अच्छी वृद्धि दर्ज कराई. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के अभी तक के कलेक्शन पर और इसने मंडे को कितनी कमाई की.
दरअसल, सितारे जमीन पर ने अपने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़, दूसरे दिन 20.2 करोड़, तीसरे दिन 27.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने सोमवार को 8.50 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने अपने चार दिन में 66.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
सितारे जमीन पर आमिर खान, दर्शील सफारी स्टारर साल 2007 की तारे जमीन पर की सीक्वल फिल्म है. सितारे जमीन ने अपने चार दिनों में तारे जमीन के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. तारे जमीन पर आमिर खान की इकलौती निर्देशित फिल्म है. इसने भारत में सिर्फ 62.95 करोड़ कमाए थे और दुनिया भर में 98.50 करोड़ की कमाई की थी.
यह भी पढ़ें- Aamir Khan की मां 91 की उम्र में करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म का बनेंगी हिस्सा
सितारे जमीन पर में 10 न्यरोडिवर्जेंट एक्टर अरौश दत्ता, गोपी कृष्णन वर्मा, वेदांत शर्मा, नमन मिश्रा, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, आशीष पेंडसे, संवित देसाई, सिमरन मंगेशकर और आयुष भंसाली सितारे ज़मीन पर के असली सितारे हैं। उनके और आमिर के अलावा, आरएस प्रसन्ना निर्देशित इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया, गुरपाल सिंह और ब्रिजेंद्र काला भी हैं.
यह भी पढ़ें- क्या Mahabharat होगी Aamir Khan की आखिरी फिल्म? चल रही खबरों पर एक्टर ने किया रिएक्ट, बताया अपना प्लान
आपको बता दें कि सितारे जमीन पर साल 2018 की स्पेनिश स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म चैंपियंस की ऑफिशियल रीमेक है. जिसे 2021 में सऊदी अरब, 2022 में जर्मनी और 2023 में हॉलीवुड में भी रीमेक किया गया था. सितारे जमीन पर आरएस प्रसन्ना की आठ साल बाद डायरेक्शन में वापसी है. उन्होंने सबसे पहली बॉलीवुड फिल्म साल 2017 में रोमांटिक ड्रामा शुभ मंगल सावधान का डायरेक्शन किया था. जिसमें आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर नजर आई थीं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.