बॉलीवुड
आमिर खान (Aamir Khan) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है.
आमिर खान (Aamir Khan) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) और 10 नए कलाकार, जो कि डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म से पीड़ित स्पेशल कलाकार भी थे. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मूवी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि इसे एडवांस बुकिंग में कोई खास फायदा नहीं हुआ था, लेकिन इसने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है. तो चलिए जानते हैं सितारे जमीन पर ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सितारे जमीन ने अपने ओपनिंग डे पर 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि यह ऑफिशियल डाटा नहीं है. ऑफिशियल डाटा में थोड़ा बहुत हेर फेर हो सकता है. बता दें कि आमिर खान आखिरी बार साल 2022 की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे, जिसने ओपनिंग डे पर 11.75 करोड़ कमाए थे. लेकिन ऑफिशियल डाटा आने के बाद सितारे जमीन पर लाल सिंह चड्ढा के इस कलेक्शन को आसानी से पार कर लेगी.
वहीं, दूसरी ओर सिनेमाघरों में हाउसफुल 5 भी देखने को मिल रही है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन अहम भूमिका में नजर आए हैं. यह फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में छाई हुई है.
यह भी पढ़ें- Aamir Khan नहीं ये सुपरस्टार करने वाला था Sitaare Zameen Par? खुद स्पेशल स्क्रीनिंग में किया खुलासा
सितारे जमीन पर की एडवांस बुकिंग को लेकर बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 115344 टिकटें बेंची और ब्लॉक सीटों के साथ पहले दिन की एडवांस बुकिंग कुल 6.88 करोड़ रुपये रही.
आपको बता दें कि सितारे जमीन पर साल 2023 की अमेरिकी स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियंस की ऑफिशियल रीमेक है, जिसने खुद 2018 की स्पेनिश फिल्म कैंपियोनेस की कॉपी की थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.