Advertisement

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: सिंघम अगेन को पछाड़ 9वें दिन आगे निकली भूल भुलैया 3, फिर भी इतने करोड़ से है पीछे

अजय देवगन (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) ने 9 दिनों में शानदार कलेक्शन किया है. लेकिन 9वें दिन भूल भुलैया 3 ने सिंघम अगेन से ज्यादा कमाई की है.

Latest News
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: सिंघम अगेन को पछाड़ 9वें दिन आगे निकली भूल भुलैया 3, फिर भी इतने करोड़ से है पीछे

Singham Again, Bhool Bhulaiyaa 3

Add DNA as a Preferred Source

अजय देवगन (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थीं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से पकड़ बनाई हुई है. हालांकि सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 ने अभी तक भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. वहीं, 9वें दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है, तो चलिए जानते हैं इस बारे में. 

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम अगेन ने अपने नौवें दिन 11.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपने 9 दिनों में भारत में कुल 192.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने 9वें दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 9 दिनों में भारत में 183.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस मुताबिक देखा जाए तो भूल भुलैया 3 ने 9वें दिन सिंघम अगेन से ज्यादा कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again: कार्तिक आर्यन-अजय देवगन के बीच कांटे की टक्कर, दोनों में है बस इतने करोड़ का अंतर, जानें कलेक्शन

सिंघम अगेन का अब तक का कलेक्शन

दोनों फिल्मों के अभी तक के कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो सिंघम अगेन ने अपने पहले दिन 43.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन 42.5 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ कमाए, चौथे दिन 18 करोड़ का कलेक्शन किया, पांचवे दिन 14 करोड़, छठे दिन 10.5 करोड़, सातवें दिन 8.75 करोड़ और आठवें दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें- Singham Again box office collection day 4: 200 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की फिल्म, मंडे को किया इतना कलेक्शन

भूल भुलैया 3 की अब तक की कमाई

फिल्म भूल भुलैया ने भी अपने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी. पहले दिन फिल्म ने 35.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 33.5 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़, पांचवे दिन 14 करोड़, छठे दिन 10.75 करोड़, सातवें दिन 9.5 करोड़ और आठवें दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement