Advertisement

Box office report: 12वें दिन Singham Again का हाल बेहाल, Bhool Bhulaiyaa 3 ने मारी बाजी, यहां है कुल कलेक्शन

Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब दूसरे हफ्ते दोनों मूवीज की कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है.

Latest News
Box office report: 12वें दिन Singham Again का हाल बेहाल, Bhool Bhulaiyaa 3 ने मारी बाजी, यहां है कुल कलेक्शन

Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3

Add DNA as a Preferred Source

सिंघम अगेन (Singham Again) और भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों ही मूवीज की जबरदस्त टक्कर (Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 box office collection) देखने को मिली थी. पहले दिन से दोनों ने खूब नोट छापे पर धीरे धीरे इसके दर्शक कम हो गए और दूसरे हफ्ते इसका हाल बेहाल हो गया है. यहां जानें 12 दिनों में सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 ने कुल मिलाकर कितनी कमाई कर डाली है. साथ ही जानें कि ये अपने बजट जितना कलेक्शन कर पाई हैं या नहीं.

सबसे पहले बात करें सिंघम अगेन की तो इस मल्टीस्टारर फिल्म की हर जगह काफी चर्चा थी. इसने धांसू ओपनिंग की थी और हर दिन खूब नोट छापे पर धीरे धीरे इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है. अब इसका कलेक्शन हर दिन के साथ काफी कम हो गया है. लगभग 350 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 12वें दिन 3.50 करोड़ का  कलेक्शन किया है. इसी के साथ भारत में इसका कुल कलेक्शन 214 करोड़ हो गया है जो इसके बजट से अभी भी काफी कम है.

12वें दिन Bhool Bhulaiyaa 3 ने मारी बाजी
12वें दिन भूल भुलैया 3 की कमाई सिंघम अगेन से ज्यादा रही है. इसने मंगलवार को 4.25 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 208 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं बजट की बात करें तो अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में बनी भूल भुलैया 3 का बजट 150 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है.

ये भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Collection: दूसरे वीकेंड कार्तिक आर्यन ने दी अजय देवगन को मात, संडे को इतने करोड़ से निकली आगे

Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 की इस फिल्म से होगी टक्कर
14 नवंबर को साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा रिलीज होने वाली है. ऐसे में इन दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ सकता है. कंगुवा को लेकर काफी बज रहा है और लोग इसकी रिलीज को लेकर काफी बेताब थे. सूर्या के अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल नजर आएंगे जो विलेन का रोल निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Singham Again के बाद अब इस फिल्म में कैमियो करेंगे Salman Khan, सामने आई डिटेल्स

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement