Advertisement

Nimrat-Abhishek का नाम जुड़ने से भड़कीं Simi Garewal, जूनियर बच्चन के बचाव में कही ये बात

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का नाम इन दिनों फिल्म दसवीं (Dasvi) में उनकी को-स्टार रह चुकी निम्रत कौर (Nimrat Kaur) से जुड़ रहा है, जिसके बाद सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) ने जूनियर बच्चन का बचाव किया है.

Latest News
Nimrat-Abhishek का नाम जुड़ने से भड़कीं Simi Garewal, जूनियर बच्चन के बचाव में कही ये बात

Simi Garewal, Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan, Nimrat Kaur

Add DNA as a Preferred Source

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों खबरों में बने हुए हैं. दोनों की तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं. इन सभी के बीच अभिषेक बच्चन की अपनी फिल्म दसवीं (Dasvi) की को-स्टार निम्रत कौर (Nimrat Kaur) के साथ डेटिंग की अफवाहें भी सुनने को मिल रही हैं. वहीं, अब बच्चन परिवार की करीबी सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) ने इन अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की है और जूनियर बच्चन का बचाव किया है. हालांकि बाद में उन्होंने ये पोस्ट हटा दिया है. 

दिग्गज एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अपने शो रेंडीजवस विद सिमी गरेवाल का एक पुराना क्लिप शेयर किय है. जहां अभिषेक बच्चन रिश्ते में वफादारी और कमिटमेंट के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान अभिषेक कह रहे हैं, '' मुझे पुराने जमाने का कहो, लेकिन मुझे छोटा होने से कोई दिक्कत नहीं है. मुझे मौज मस्ती करने की इच्छा रखने वाले लोगों से कोई दिक्कत नहीं है,  हर तरह से आनंद लो. लेकिन अगर आपने किसी भी स्तर पर किसी के लिए कमिटमेंट किया है, तो उस कमिटमेंट को निभाओ. वरना ऐसा मत करो. मैं पर्सनली इसे महसूस करता हूं कि एक पुरुष के रूप में, अगर आप किसी महिला के प्रति कमिटिड हैं, भले ही आपका प्रेमी सामने आ जाए, तब भी आपको उसके प्रति वफादार रहना चाहिए. आमतौर पर पुरुषों पर बहुत बेवफा होने का आरोप लगाया जाता है. मैं इसे कभी समझ नहीं पाया और मैं इससे सहमत नहीं हूं. इससे मुझे नफरत होती है.

यह भी पढ़ें- 51वां जन्मदिन मना रही एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

सिमी ग्रेवाल ने किया अभिषेक का बचाव

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सिमी ने लिखा- रेंडेज़वस जेम्स. मुझे लगता है कि जो कोई भी अभिषेक को पर्सनली जानता है वह इस बात से सहमत होगा कि वह बॉलीवुड के सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं. अच्छे मूल्य और सहज शालीनता.

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के कजिन के बर्थडे पर नहीं पहुंचे Abhishek Bachchan, तलाक की उड़ी अफवाह तो सामने आया ये सच

लोगों ने जताई सिमी से असहमति

वहीं, इस पोस्ट पर फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने सिमी की बातों पर सहमति जताई है. उन्होंने कमेंट में लिखा- मैं पूरी तरह सहमत हूं, कि वह सबसे अच्छा लड़का है. हालांकि वीडियो पर यूजर्स ने सहमति नहीं जताई और सिमी की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा- आप अभिषेक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐश्वर्या के बारे में क्या? क्या वह एक अच्छी महिला नहीं है? बच्चन परिवार ने तो उन्हें बर्बाद ही कर दिया है. बस उसे देखो, उसका पूरा चेहरा उदासी से भरा हुआ है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement