बॉलीवुड
सलमान खान (Salman Khan) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म सिकंदर (Sikandar) की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने अभी तक 100 करोड़ का कलेक्शन भारत में पूरा नहीं किया है.
सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म सिकंदर (Sikandar) ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी हैं और इसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस (Ar Murogadoss) ने किया है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. गुरुवार के शुरुआती कलेक्शन की रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं और इस दिन भी कमाई में काफी गिरावट आई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को सिकंदर ने भारत में केवल 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिससे फिल्म का घरेलू कलेक्शन 90 करोड़ रुपये हो गया है. अभी भी सिकंदर 100 करोड़ की कमाई पूरा करने में कामयाब नहीं हुई है. शुक्रवार से फिल्म को वीकेंड पर नई छलांग मिल सकती है और सनी देओल की जाट रिलीज होने से पहले सिकंदर भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. हालांकि अभी भी सिकंदर उम्मीद के मुताबिक औसत परफॉर्म कर रही है.
यह भी पढ़ें- सलमान खान की राम जन्मभूमि घड़ी पर खड़ा हुआ विवाद
बता दें कि सिकंदर ने बुधवार के दिन 9.75 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन गुरुवार को 4 करोड़ रुपये की गिरावट देखी है. ऑक्यूपेंसी की बात करें तो गुरुवार को सुबह के शो में 4.74%, दोपहर के शो में 8.17% और शाम के शो में 9.35% ऑक्यूपेंसी रही. फिल्म रिलीज से पहले रविवार की सुबह लीक हो गई और इसने ओपनिंग कलेक्शन को काफी प्रभावित किया. दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं ने सिकंदर को और प्रभावित किया है. इसलिए, सोमवार से फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखी गई.
यह भी पढ़ें- Sikandar Box Office Collection Day 2: ईद का मिला सलमान खान की फिल्म को फायदा, दूसरे दिन बनाई बढ़त
दुनिया भर में कलेक्शन की बात करें तो, सैकनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चार दिनों में 140 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. पांचवें दिन के कलेक्शन के साथ, दुनिया भर में इसकी कमाई 145 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, प्रोडक्शन हाउस के अनुसार, फिल्म ने 158 करोड़ रुपये की कमाई की है. सिकंदर में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक स्मिता पाटिल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.