Advertisement

Sidharth Kiara Wedding में ट्रक भरकर पहुंचे गिफ्ट, हर बॉक्स में चिपका है भेजने वाले का नाम?

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के गिफ्ट्स नजर आ रहे हैं.

Latest News
Sidharth Kiara Wedding में ट्रक भरकर पहुंचे गिफ्ट, हर बॉक्स में चिपका है भेजने वाले का नाम?

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Gifts: सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी के गिफ्ट्स

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज यानी 7 फरवरी को सात फेरे लेने जा रहे हैं. हर कोई दोनों को दूल्हा-दुल्हन वाले लुक में देखने के लिए बेताब है. दोनों की शादी की हलचल सूर्यगढ़ होटल के बाहर भी दिखाई देने लगी है. दूल्हा-दुल्हन के साथ सभी मेहमान होटल के अंदर हैं लेकिन उनके गिफ्ट्स अब पहुंचे हैं. हाल ही में सूर्यगढ़ होटल के बाहर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि नए कपल के लिए ट्रक भरकर गिफ्ट पहुंचे हैं. इन ट्रक में लदे हर गिफ्ट के डिब्बे में भेजने वाले का नाम भी लिखे होने की बात कही जा रही है.

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल के बाहर से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि सूर्यगढ़ के गेट पर एक ट्रक पहुंचा है जिसमें ढेर सारे डिब्बे रखे हुए हैं. सभी कार्टन के ऊपर एक व्हाइट रंग की लिस्ट चिपकी हुई है. इस ट्रक को सिक्योरिटी गार्ड चेक करने आता है किसी से फोन पर बात करता है और फिर इसके बाद ये ट्रक अंदर चला जाता है. वहीं, इस वीडियो के साथ बताया गया है कि ये सिद्धार्थ- कियारा के वेडिंग गिफ्ट्स हैं.

ये भी पढे़ं- Sidharth-Kiara Wedding: बारात लेकर निकले दूल्हेराजा, बैंड बाजे के साथ घोड़ी पर हुए सवार, देखें वीडियो

वीडियो में डिब्बों पर लगी व्हाइट चिट से मालूम होता है कि हर डिब्बे पर गिफ्ट भेजने वाले का नाम लिखा हुआ है. बता दें कि इससे पहले गेट के बाहर सफेद रंग की घोड़ी भी नजर आई थी. ये वही घोड़ी थी जिस पर सवाल होकर सिद्धार्थ मंडप पहुंचे हैं. इसके अलावा बैंड-बाजे वालों का भी वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो चुका है. अब बस लोग इंतजार कर रहे हैं दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीरों का.

 

ये भी पढ़ें- Sidharth Malhotra Kirara Advani की शादी में मेहमानों को मिला देसी खाना, गेस्ट ने लीक कर दी फोटो?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement