Advertisement

Sidharth-Kiara Wedding: बारात लेकर निकले दूल्हेराजा, बैंड बाजे के साथ घोड़ी पर हुए सवार, देखें वीडियो

Sidharth Malhotra की शाही बारात से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इसके साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा है.

Latest News
Sidharth-Kiara Wedding: बारात लेकर निकले दूल्हेराजा, बैंड बाजे के साथ घोड़ी पर हुए सवार, देखें वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी में अब बस कुछ ही समय बाकी है. इसे लेकर तैयारियां जोरो पर हैं. राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ पैलेस के बाहर बाराती और घोड़ी दोनों ही पहुंच चुके हैं. अब बस कुछ ही देर में सिद्धार्थ घोड़ी चढ़कर शाही अंदाज में अपनी दुल्हनिया यानी कियारा की बारात लेकर उनके दरवाजे पहुंचने वाले हैं. इसे लेकर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ धमाकेदार वीडियो शेयर किए हैं जिन्हें देख फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा है.

इस वक्त तेजी से वायरल हो रहे इन वीडियोज में एक और जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा की शाही बारात को दिखाया गया है तो वहीं, दूसरे वीडियो में होने वाले दूल्हे राजा की घोड़ी को सूर्यगढ पैलेस के अंदर जाते हुए देखा जा रहा है. 

यहां देखें वीडियो-

 

 

यह भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: कैसी रहेगी सिद्धार्थ-कियारा की मैरिड लाइफ, किन बातों का रखना होगा ख्याल? सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर ने की भविष्यवाणी

है ना शानदार? वीडियो को देखने भर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टार कपल की रॉयल वेडिंग कितनी धमाकेदार होने वाली है. हल्दी, मेंहदी, संगीत के बाद आखिरकार सिड और कियारा सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

खबरें हैं कि लंविग कपल आज यानी 7 फरवरी को 4 बजे सूर्यगढ़ पैलेस की बावड़ी में शाही अंदाज में सात फेरे लेने वाले हैं. करीब 3 बजे सिड की बारात निकलेगी. दूसरी और दुल्हन के परिवार वाले भी बारात के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं, ऐसे में अब हर कोई कपल को शादी के जोड़े में देखने का बेसबरी से इंतजार कर रहा है. 

यह भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: कड़ी सुरक्षा के बावजूद लीक हुआ सिद्धार्थ-कियारा की शादी से जुड़ा Video, कपल ने अब उठाया सख्त कदम  

सिड-कियारा की लव स्टोरी
गौरतलब है कि फिल्म 'शेरशाह' से सिड-कियारा का प्यार परवान चढ़ा था. तभी से ये कपल चुपके-चुपके एक-दूसरे को डेट कर रहा है. अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हमेशा के लिए एक-दूजे के जीवनसाथी बन जाएंगे. 
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement