Advertisement

Sidharth-Kiara Wedding: कड़ी सुरक्षा के बावजूद लीक हुआ सिद्धार्थ-कियारा की शादी से जुड़ा Video, कपल ने अब उठाया सख्त कदम

Sidharth Malhotra-Kiara Advani की हल्दी सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो लीक हो गया जिसके बाद अब कपल ने एक सख्त कदम उठाया है.

Latest News
Sidharth-Kiara Wedding: कड़ी सुरक्षा के बावजूद लीक हुआ सिद्धार्थ-कियारा की शादी से जुड़ा Video, कपल ने अब उठाया सख्त कदम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बी टाउन में इस वक्त सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की ही शादी के चर्चे हैं. लविंग कपल आज यानी 7 फरवरी को रॉयल अंदाज में शादी करने वाला है. इसके लिए उन्होंने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है. सूर्यगढ़ पैलेस में कड़ी सुरक्षा के बीच सिड और कियारा की शादी की रस्में निभाई जा रही हैं. हालांकि, वावजूद इसके वेडिंग वेन्यू से एक वीडियो लीक हो गया. अब इसे लेकर स्टार कपल ने सख्त कदम उठाया है.

क्या है पूरा मामला?
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी में नो फोन पॉलिसी को अपनाया है. इसके अलावा हर जगह टाइट सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, वाजूद इसके कपल की हल्दी सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो लीक कर दिया गया. कियारा और सिद्धार्थ की हल्दी से पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में देखा गया कि हल्दी सेरेमनी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को येलो और व्हाइट कलर की थीम पर सजाया गया है. अब इसे लेकर कपल ने सख्त कदम उठाया है.

यहां देखें वायरल वीडियो-

यह भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: रॉयल अंदाज में होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की हल्दी की रस्म, सामने आया Unseen Video

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक शख्स को कहते हुए सुना रहा है कि हल्दी सेरेमनी की क्लिप लीक होने के बाद अब  शादी में मौजूद हर एक स्टाफ यहां तक की मेहमानों के फोन को भी एक कवर के अंदर पूरी तरह से पैक कर दिया है. 

यहां देखें वीडियों-

 

 

इस क्लिप को देखने से साफ हो गया है कि बी टाउन के चहेते कपल की बिग फैट वेडिंग को पूरी तरह से प्राइवेट रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: कैसी रहेगी सिद्धार्थ-कियारा की मैरिड लाइफ, किन बातों का रखना होगा ख्याल? सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर ने की भविष्यवाणी

आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज सूर्यगढ़ पैलेस की बावड़ी में शाही अंदाज में सात फेरे लेने वाले हैं. ऐसे में अब हर कोई कपल को शादी के जोड़े में देखने का बेसबरी से इंतजार कर रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement