Advertisement

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर का Unseen Video वायरल, 'दूल्हे राजा' के लिए तैयारियां करते नजर आए मां-भाई

Sidharth Malhotra के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर की मां और भाई खास दिन की तैयारियां करते नजर आ रहे है.

Latest News
Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर का Unseen Video वायरल, 'दूल्हे राजा' के लिए तैयारियां करते नजर आए मां-भाई
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल में से एक कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इस वक्त अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. खबरें हैं कि कपल कल यानी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाला है. इसके साथ ही राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ पैलेस में तैयारियां जोरों पर हैं. बीती शाम कियारा और सिड भी जैसलमेर के लिए रवाना हो चुके हैं. कपल को अलग-अलग समय पर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस बीच होने वाले दूल्हे राजा यानी सिद्धार्थ के घर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने दोनों की शादी की इन खबरों पर मानो मुहर ही लगा दी है.

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर की झलक दिखाता एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक्टर के घर के बाहर कुछ गाड़ियां दिखाई दे रही हैं. वहीं, पास ही में स्टाफ और कुछ और लोग मिलकर उन गाड़ियों में ढेरों बैग्स रखते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां और उनके भाई घर की बालकनी में खड़े होकर स्टाफ को गाइड करते भी नजर आए. 

यह भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: परिवार के साथ जैसलमेर पहुंचे 'दूल्हे राजा', शादी में अपनाई जाएगी नो फोन पॉलिसी, गेस्ट पर लगेगी ये पाबंदियां

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

चंद सेकंड की इस क्लिप को देखकर साफ कहा जा सकता है कि एक्टर की मां अपने लाडले बेटे के खास दिन की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहने देना चाहती हैं. तभी तो इतने लोगों के होने के बावजूद वे एक-एक चीज को खुद देखती नजर आ रही हैं. इधर, होने वाली सासू मां के इस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को ओर बढ़ा दिया है. 

यह भी पढ़ें: Kiara Advani Sidharth Malhotra की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज आईं सामने? जानें क्या है वायरल फोटो का सच

आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा या कियारा आडवाणी में से किसी ने भी अब तक अपनी शादी की खबरों को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है. ना ही स्टार कपल के परिवार वालों ने ही इसे लेकर कुछ कहा है. हालांकि, बी टाउन में चल रही हलचल और तमाम तरह की तैयारियों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि फैंस का ये चहेता कपल अब बेहद जल्द सात फैरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का होने वाला है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement