Advertisement

Sidharth Malhotra और Kiara Advani के रिश्ते पर लगेगी मुहर, जल्द शादी करने वाला है कपल!

Kiara Advani और Sidharth Malhotra जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. उनकी शादी को लेकर कई बड़ी डिटेल्स सामने आई हैं. पढ़ें पूरी खबर.

Latest News
Sidharth Malhotra और Kiara Advani के रिश्ते पर लगेगी मुहर, जल्द शादी करने वाला है कपल!

Kiara Advani Sidharth Malhotra सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Kiara Sidharth marriage: बीटाउन के हॉट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की पर इशारों इशारों में अक्सर दोनों ने एक दूसरे को डेट करने की बात कही है. दोनों ने लंबे समय से अपना रिश्ता छुपा कर रखा था पर करण जौहर (Karan Johar) ने अपने शो कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) में दोनों से इस बात को निकलवा लिया था कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा हैं. वहीं अब खबर आ रही है कि कपल जल्द शादी करने वाला है. इस बात के सामने आते ही कपल के फैंस काफी खुश हैं. 

दरअसल बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल शादी कर सकते हैं. उनकी शादी गुपचुप तरीके से होगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. वो अपने रिश्ते के हर दौर से गुजर चुके हैं और अब उन्हें यकीन है कि वो एक होना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं. सभी ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 में उनके रिश्ते को देखा. उम्मीद है कि करण को शादी में बुलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Sidharth Malhotra और Kiara Advani ने अपने रिलेशनशिप पर लगाई मुहर! Insta लाइव में कही ये बात

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ पहली बार साल 2018 में आई फिल्म लस्ट स्टोरीज की रैप अप पार्टी में मिले थे. उन्होंने कुछ ही समय में एक दूसरे से प्यार हो गया. कपल का ऑन-स्क्रीन प्यार शेरशाह में उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री में नजर आया. 

ये भी पढ़ें: Koffee With Karan 7: शाहिद कपूर ने Kiara-Sidharth के रिलेशनशिप पर कह दिया ऐसा, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

कुछ समय पहले खबर आई थी कि एक साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद, सिद्धार्थ-कियारा आपसी रजामंदी से अलग हो गए. हालांकि, इन अफवाहों को तब खारिज कर दिया गया जब दोनों को करण जौहर के 50वें बर्थडे पार्टी पर साथ में देखा गया. वहीं करण के शो कॉफी विद करण 7 में शाहिद ने कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप की हिंट दी थी. शाहिद ने इशारे में बताया कि कियारा और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement