Advertisement

Sidharth-Kiara Reception: शाहरुख खान-मुकेश अंबानी नहीं, सिद्धार्थ-कियारा ने इस शख्स को भेजा था खास न्यौता, नाम जान खुश हो जाएगा दिल

Sidharth Malhotra और Kiara Advani ने 12 फरवरी को हुए अपने वेडिंग रिसेप्शन में एक शख्स को खास न्यौता दिया था. आइए आपको बताते हैं उनके बारे में-

Sidharth-Kiara Reception: शाहरुख खान-मुकेश अंबानी नहीं, सिद्धार्थ-कियारा ने इस शख्स को भेजा था खास न्यौता, नाम जान खुश हो जाएगा दिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बी टाउन के मोस्ट लविंग कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) 7 फरवरी को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं. कपल ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच ग्रैंड वेडिंग की. इससे जुड़ी कुछ फोटोज और वीडियोज भी सिड-कियारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिला. वहीं, प्राइवेट वेडिंग के बाद स्टार कपल ने बीते रविवार यानी 12 फरवरी को इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी जहां कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की. हालांकि, इस तमाम हस्तियों के बीच एक शख्स ऐसे रहे जिन्हें रिसेप्शन पार्टी में आने के लिए खास न्योता दिया गया था. आइए आपको बताते हैं उनके बारे में-

बता दें कि सिड और कियारा ने बीते 12 फरवरी को मुंबई के St. Regis होटल में अपनी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था. इस खास मौके पर बी टाउन की तमाम बड़ी हस्तियां न्यूली मैरिड कपल को बधाई देने पहुंची थीं. हालांकि, इन सब के बीच हर किसी की नजर बस एक शख्स पर टिकी थी. ये शख्स ना तो कोई बॉलीवुड हस्ती हैं और ना ही अंबानी परिवार का हिस्सा, बल्कि इन सब से अलग स्टार कपल ने भारत के वीर सैनिक कैप्टन विक्रम बत्रा (Vikram Batra) के जुड़वा भाई विशाल बत्रा को खास न्यौता दिया था. 

यह भी पढ़ें- Kiara के भाई संग Sidharth का डांस वायरल, 'काला चश्मा' पर जोर से नाचे जीजा-साले, देखें पार्टी का Inside Video

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विशाल बत्रा अपने पूरे परिवार के साथ इस पार्टी में शामिल हुए थे. इस दौरान उनका खास ध्यान भी रखा गया. 

 

 

क्या है कनेक्शन?
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहली और आखिरी बार विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' में नजर आए थे. फिल्म में विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की कहानी को दिखाया गया है. डिंपल और विक्रम कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे. दोनों ने शादी के सपने सजाए लेकिन फिर विक्रम बत्रा की करगिल युद्ध में शहीद होने की खबर सामने आई. 

यह भी पढ़ें- अपने ग्रैंड रिसेप्शन में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगीं कियारा आडवाणी, पति सिद्धार्थ के हाथों में हाथ डाले आईं नजर

वहीं, शेरशाह में सिड और कियारा को विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा का ही किरदार निभाते हुए देखा गया है. इसी फिल्म से दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी. यही नहीं, फैंस को भी ये फिल्म इतनी पसंद आई थी की शेरशाह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. यही वजह है कि कपल ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में कैप्टन विक्रम बत्रा के परिवार को खास न्यौता दिया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement