Advertisement

Sidharth-Kiara Wedding: रॉयल अंदाज में होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की हल्दी की रस्म, सामने आया Unseen Video

Sidharth Malhotra-Kiara Advani की हल्दी सेरेमनी से एक जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Sidharth-Kiara Wedding: रॉयल अंदाज में होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की हल्दी की रस्म, सामने आया Unseen Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बी टाउस का चहेता कपल, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज यानी 7 फरवरी को 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाला है. एक-एक कर कपल की शादी की रस्मों से जुड़ी हर अपडेट सामने आ रही है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बिग फैट वेडिंग के लिए हर इंतजाम खास अंदाज में किया गया है. 6 फरवरी को मेहंदी और संगीत की रस्म हुई. संगीत नाइट के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को गुलाबी रंग की रौशनी से सजाया गया. इससे जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. वहीं, अब सिड और कियारा की हल्दी की रस्म से जुड़ा भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

बता दें कि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कपल की हल्दी की रस्म भी 6 फरवरी को ही की जाएगी. हालांकि, अब सामने आ रही डीटेल्स के मुताबिक, कियारा और सिद्धार्थ की शादी से पहले आज उनकी हल्दी की रस्म होगी. यानी होने वाले दूल्हे और दुल्हनिया को थोड़ी ही देर में एक-दूसरे के नाम की हल्दी लगाई जाएगी. इंटरनेट पर दोनों की हल्दी सेरेमनी से एक जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: कैसी रहेगी सिद्धार्थ-कियारा की मैरिड लाइफ, किन बातों का रखना होगा ख्याल? सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर ने की भविष्यवाणी

यहां देखें वीडियो-

 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कपल के खास दिन को और खास बनाने के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को शाही अंदाज में सजाया गया है. येलो और व्हाइट कलर मिलकर हल्दी की परफेक्ट वाइब दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Sidharth Kiara Wedding: दूल्हा-दुल्हन के लिए नहीं, इस खास मेहमान के लिए लगी तगड़ी सिक्योरिटी, देखें वीडियो

वहीं, हल्दी की रस्म के बाद आखिरकार सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे. लंविग कपल सूर्यगढ़ पैलेस की बावड़ी में शाही अंदाज में सात फेरे लेने वाले हैं. ऐसे में अब हर कोई कपल को जल्द ही शादी के जोड़े में देखने के लिए आस लगाए बैठा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement