Advertisement

Sidharth Kiara First Wedding Photo: पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं कियारा, दूल्हे को देखकर दिल थाम लेंगे

Sidharth Malhotra Kiara Advani First Wedding Photo: सिद्धार्थ- कियारा की शादी की पहली तस्वीर आ चुकी है. इसमें दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

Latest News
Sidharth Kiara First Wedding Photo: पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं कियारा, दूल्हे को देखकर दिल थाम लेंगे

Sidharth Malhotra, Kiara Advani Wedding Photo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sidharth Malhotra Kiara Advani First Wedding Photo: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ होटल में सात फेरे लिए हैं. इस दौरान उनके परिवार के साथ कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए. वहीं, लंबे इंतजार के बाद दूल्हा- दुल्हन की पहली तस्वीर सामने आ गई है. कियारा और सिद्धार्थ शादी की पहली तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लगे हैं. जहां एक तरफ कियारा, पिंक रंग के स्टाइलिश लहंगे में खूबसूरत दिख रही है तो वहीं, दूसरी तरफ ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी में सिद्धार्थ भी कुछ कम नहीं लग रहे हैं.

सिद्धार्थ और कियारा को फैंस ने शादी से पहले एयरपोर्ट पर देखा था और उस दौरान दोनों का सादगी भरा लुक सभी को भा गया था. वहीं, अब उनकी शादी की फोटोज ने इंटरनेट को जीत लिया है. सिद्धार्थ और कियारा की शादी की फोटोज में नए कपल के चेहरे की खुशी देखने लायक है. उनकी फोटो से जाहिर है कि प्राइवेट सेरेमनी में हुई ये शादी की ड्रीम से कम नहीं थी. इस दौरान नए कपल ने भी खूब इंजॉय किया. यहां देखें वायरल हो रही सिद्धार्थ- कियारा की शादी की पहली तस्वीरें-

ये भी पढ़ें- Sidharth Malhotra Kiara Advani की शादी के बाद बंटी राजस्थानी मिठाई, देखकर मुंह में पानी आजाएगा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

वहीं, दूल्हा- दुल्हन बने सिद्धार्थ- कियारा की पहली तस्वीरें सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. उन्हें बधइयां दिए जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है. फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश किया है. बता दें कि अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ये दोनों मुंबई वापस आने के बाद इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ एक धमाकेदार रिसेप्शन पार्टी भी देने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Sidharth Kiara Wedding में ट्रक भरकर पहुंचे गिफ्ट, हर बॉक्स में चिपका है भेजने वाले का नाम?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement