Advertisement

Sidharth Kiara Wedding Photos के लिए ऐसे बेचैन हुए फैंस, शेयर किए फनी Memes

Sidharth Malhotra Kiara Advani की Wedding Photos को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं और इस बीच मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं.

Latest News
Sidharth Kiara Wedding Photos के लिए ऐसे बेचैन हुए फैंस, शेयर किए फनी Memes

Sidharth Malhotra, Kiara Advani Wedding Photo Memes: सिद्धार्थ कियारा की वेडिंग फोटोज पर बने मीम्स

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Photos Memes: पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) मे एक- दूसरे साथ जिंदगी भर निभाने की कसमें खा ली हैं. दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में रिवार और करीबियों के बीच शादी की रस्में पूरी की हैं. इस शाही शादी में इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए. इस शादी में दूल्हा- दुल्हन की कोई फोटो लीक ना हो, इसके लिए तगड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. वहीं, शादी के बाद अब तक फैंस दोनों की वेडिंग फोटोज का इंतजार कर रहे हैं. सिद्धार्थ- कियारा के फैंस इतने बैचेन हो गए हैं कि सोशल मीडिया पर मीम्स ट्रेंड कर रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को शादी कर ली है. सूर्यगढ़ होटल के बाहर से बैंड- बाजे वालों से लेकर घोड़ी वालों तक के वीडियोज सामने आ चुके हैं. सभी ने बताया कि शादी हो चुकी है और शाही वेडिंग की डीटेल्स भी दीं लेकिन अभी तक दूल्हा- दुल्हन का लुक देखने को नहीं मिला है. यही वजह है कि फैंस बेचैन हुए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई है.

ये भी पढ़ें- Sidharth Malhotra Kiara Advani की शादी के बाद बंटी राजस्थानी मिठाई, देखकर मुंह में पानी आ जाएगा

एक यूजर ने 'मिस्टर बीन' की इंतजार करते हुए मजेदार फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मैं सिद्धार्थ- कियारा की शादी की फोटोज का इंतजार करते हुए... अब तक आ जानी चाहिए थीं तस्वीरें'.

ये भी पढ़ें- Sidharth Kiara Wedding: हो गई सिद्धार्थ कियारा की शादी, इस वीडियो में मिला सबूत

वहीं, एक अन्य ने 'विवाह' की एक तस्वीर का ही मीम बना डाला है और लिखा है- 'थोड़ा इंतजार और कर लो दोस्तों'. वहीं, एक और यूजर ने आलिया की खिड़की से बाहर देखते हुए एक फोटो शेयर करते हुए जाहिर किया है कि किस तरह सभी फैंस इस कपल की देखने के लिए बेताब हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement