बॉलीवुड
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने पहले बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि यह तस्वीरें फेक हैं.
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल अपने पहले बच्चा का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. सिद्धार्थ इन दिनों अपनी पत्नी का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं. बीते दिनों कियारा आडवाणी मेट गाला में नजर आईं थी. इस दौरान वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थी. उन्होंने अपने खूबसूरत लुक से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दिखाया गया है कि कियारा ने एक बेटी को जन्म दिया है और सिद्धार्थ उनके पास खड़े हैं. हालांकि इस तस्वीर के पीछे क्या सच्चाई है, चलिए जानते हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीर Ai जनरेटेड है. यह वायरल खबर और तस्वीर Newspro.celebrity के एक न्यूज आर्टिकल में प्रकाशित की गई है. जिसमें कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. कपल का पहला बच्चा एक बेटी है. फेसबुक पर एक इंटरनेट यूजर ने लेख का एक एम्बेडेड पोस्ट शेयर किया है और जब आप लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपको साइट का डायरेक्शन बताया जाता है. जहां 473 शब्दों का एक लेख है, जिसमें दावा किया गया है कि सिद्धार्थ और कियारा ने एक बच्ची को जन्म दिया है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा की है. लेख में आगे कहा गया है कि कपल ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है और उन्होंने कियारा को पपराजी से छिपाने की कोशिश की है. क्लिकबेट लेख के लिए आर्टिकल की फोटो में दिखाया गया है कि अस्पताल के लेबर रूम में सिड कियारा है. तस्वीर के एक कोलाज में कियारा अपने बच्चे के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. हालांकि ये तस्वीरें फेक हैं.

यह भी पढ़ें- कैसे पिता बनने चाहते हैं Sidharth Malhotra? पत्नी कियारा की प्रेग्नेंसी पर पहली बार किया रिएक्ट
दिलचस्प बात यह है कि लेख के एंबेडेड पोस्ट को 115k से ज्यादा लाइक्स और 3.2k कमेंट्स मिले हैं और जिनसे से ज्यादातर लोग कपल को बधाई दे रहे हैं. शायद ही कोई ऐसा हो जिसने खबर या आर्टिकल की प्रामाणिकता पर ध्यान दिया हो. हालांकि इस आर्टिकल के लेखक ने इस फर्जी खबर को उजागर करने में एक बड़ी भूमिका निभाई. इन फेक खबरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग व्यूज पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और झूठा आर्टिकल लिख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Shershaah के बाद फिर साथ दिखेंगे Sidharth Malhotra-Kiara Advani, इस डायरेक्टर की फिल्म में करेंगे रोमांस
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. भले ही कपल ने प्रेग्नेंसी के एक महीने बाद यह घोषणा की हो, लेकिन एक्ट्रेस अपनी दूसरी ट्रीमिस्टर में होंगी. सिड कियारा का पहला बच्चा अक्टूबर और नवंबर के बीच आने के उम्मीद है. सिद्धार्थ ने अपनी हाल ही की इंस्टाग्राम पोस्ट में मदर्स डे सेलिब्रेशन में अपनी मां और सास की फोटो शेयर की थी. इसी तरह कियारा ने भी मेट गाला की अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें वह बेबी बंप दिखाते हुए नजर आईं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.