Advertisement

Sidharth Kiara Wedding: हो गई सिद्धार्थ कियारा की शादी, इस वीडियो में मिला सबूत

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding से एक वीडियो सामने आया है, जिससे जाहिर है कि सिद्धार्थ और कियारा ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए हैं.

Latest News
Sidharth Kiara Wedding: हो गई सिद्धार्थ कियारा की शादी, इस वीडियो में मिला सबूत

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा अडवाणी की शादी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी की रस्में पूरी हो गई हैं और अब वो पति-पत्नी बन चुके हैं. दोनों की शादी से सुबह से कई वीडियोज सामने आए हैं. वहीं, हाल ही में जिस वेन्यू पर ये शाही शादी हो रही है, वहां से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के बाद सूर्यगढ़ होटल के बाद मौजूद मीडिया को इसा बात का सबूत मिल गया है कि दोनों की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं. हालांकि, अभी तक दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक नहीं मिली है.

दरअसल, विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सूर्यगढ़ होटल के बाहर, कुछ लोग उसी घोड़ी को लेकर निकलते दिख रहे हैं, जिसे वो सुबह अंदर लेकर गए थे. जैसे ही ये लोग बाहर आए मीडिया वालों ने उनसे सवाल करने शुरू कर दिए क्या शादी हो गई गई? इस पर शादी से लौट रहे इन लोगों ने जवाब दिया कि 'हां शादी हो गई'. यानी जाहिर है कि कियारा और सिद्धार्थ अब पति-पत्नी बन चुके हैं. यहां देखें सामने आया ये वीडियो-

ये भी पढे़ं- Sidharth Kiara Wedding में ट्रक भरकर पहुंचे गिफ्ट, हर बॉक्स में चिपका है भेजने वाले का नाम?

इस वीडियो में दिख रहा है कि घोड़ी को राजस्थानी अंदाज में सजाया गया है. ऐसे में मालूम होता है कि सिद्धार्थ- कियारा ने अपनी शादी की रस्मों से लेकर आउटफिट और व्यंजन भी राजस्थानी चुने हैं. वहीं, अब जब दोनों की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं ऐसे में सभी को नए कपल के पहले लुक का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ही की है.

ये भी पढ़ें- Sidharth Malhotra Kirara Advani की शादी में मेहमानों को मिला देसी खाना, गेस्ट ने लीक कर दी फोटो?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement