Advertisement

Sidharth Malhotra को बर्थडे पर इस स्पेशल जगह लेकर गईं रूमर्ड गर्लफ्रेंड Kiara Advani, देखें खास तस्वीर

Sidharth Malhotra के बर्थडे पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड Kiara Advani ने उन्हें सरप्राइज दिया है. उनका सरप्राइज फैंस को खूब पसंद आया है.

Latest News
Sidharth Malhotra को बर्थडे पर इस स्पेशल जगह लेकर गईं रूमर्ड गर्लफ्रेंड Kiara Advani, देखें खास तस्वीर

Sidharth Malhotra, Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra Birthday) आज 16 जनवरी 2023 को अपना 38वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें चारों तरफ से जन्मदिन विशेज मिल रही हैं. फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी सिद्धार्थ को खास अंदाज में विश किया है. वहीं, इन सबके बीच सबसे स्पेशल बर्थडे विश उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंज कियारा आडवाणी (Kiara Advani Wish Sidharth Malhotra) की रही. कियारा ने सिद्धार्थ के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया जिसे देखकर मालूम होता है कि वो सिड को एक खास जगह लेकर गई थीं. दोनों की तस्वीर देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं.

Sidharth Malhotra के साथ Kiara Advani ने शेयर की खास फोटो

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ के बर्थडे पर पहली बार उनके साथ एक स्पेशल फोटो शेयर की है. इस फोटो में पोलो कैप पहने दिखाई दे रहे हैं और लोकेशन को देखकर मालूम होता है कि वो किसी जंगल सफारी पर निकले हैं. इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरी की तरफ जिस तरह देखकर रहे हैं उसमें दोनों की कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. यहां देखें वायरल हो रहा कियारा और सिद्धार्थ की ये तस्वीर-

ये भी पढ़ें- Sidharth Malhotra: जब प्यार में पागल फैन ने सिद्धार्थ के नाम कराया था तारा, SOTY से पहले इस टीवी शो में कर चुके हैं काम

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

लिखी ये खास बात

इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा ने सिद्धार्थ के लिए खास कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- 'क्या देख रहे हो बर्थडे बॉय'. इस तस्वीर के साथ कियारा ने कई इमोजी के जरिए अपने जज्बात बयां किए हैं. इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट करते हुए सिद्धार्थ को बर्थडे विश किया है. वहीं, फैंस के रिएक्शन को देखें तो सभी को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई है.

ये भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: शादी की खबरों के बीच लीक हुआ Kiara Advani का लुक, दुल्हन बने नजर आईं एक्ट्रेस?

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding

बता दें कि बीते काफी दिनों से ऐसी अफवाहें उड़ रह हैं कि कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं. दोनों की शादी की भी खबरें आई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये कपल इसी साल फरवरी महीने में शादी भी कर सकता है. हालांकि, अभी तक सिद्धार्थ और कियारा में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement