Advertisement

Sidharth Malhotra Kiara Wedding इस महल में करेंगे शादी, लाखों में है 1 कमरे का किराया, Photo देखकर हैरान रह जाएंगे

Sidharth Malhotra और Kiara Advani की शादी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई हैं. कहा जा रहा है कि 6 फरवरी को कपल सात फेरे लेंगे. पढ़ें डिटेल.

Latest News
Sidharth Malhotra Kiara Wedding इस महल में करेंगे शादी, लाखों में है 1 कमरे का किराया, Photo देखकर हैरान रह जाएंगे

Sidharth Malhotra-Kiara Advani

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sidharth Malhotra Kiara Advani: बॉलीवुड के मोस्ट फेमस लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी (Sidharth Malhotra Kiara Advani wedding) पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. उनकी शादी की अफवाह इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है. खबरों की मानें तो हर बीतते दिन के साथ उनकी शादी का दिन नजदीक आ रहा है. हालांकि वो शादी कर रहे हैं या नहीं इसको लेकर कपल ने कोई अपडेट नहीं दिया है. इन सभी अफवाहों के बीच, सिड को हाल ही में दिल्ली जाते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया. वहीं कुछ दिनों पहले कियारा को भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर देखा गया था. 

माना जा रहा है कि जैसलमेर में उनकी शादी की तैयारी शुरू हो गई हैं. बैंगलोर टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. लवबर्ड्स 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि शादी का फंक्शन 5 फरवरी को संगीत के साथ शुरू होगा और 6 को फेरे के बाद 7 को रिसेप्शन होगा. इन 3 दिनों के दौरान उनके मेहमानों को राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. 

ये भी पढ़ें: कैसे हुई Kiara Advani-Sidharth Malhotra की पहली मुलाकात, एक्ट्रेस ने किया खुलासा 

वहीं आजतक की रिपोर्ट की मानें तो, शादी में 100 से 125 मेहमान शामिल होंगे. इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर कई और हस्तियों के नाम शामिल हैं. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, करण जौहर और वरुण धवन जैसे कई सेलेब्स शादी में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Sidharth Malhotra और Kiara Advani की शादी की डेट फाइनल, जानें कब होगी ये रॉयल वेडिंग

इससे पहले भी खबरें आई थीं कि फरवरी महीने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. ईटाइम्स की खबर के मुताबिक कपल फरवरी के पहले हफ्ते में शादी करने वाला है. ईटाइम्स से एक सूत्र ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं. उनके प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे जिसमें खास मेहमान और परिवार वाले शामिल होंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement