Advertisement

Sidharth Malhotra की फिल्म 'Yodha' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Sidharth Malhotra की एक्शन थ्रिलर फिल्म Yodha के लिए अब फैंस को लंब इंतजार करना होगा. फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. यहां जानें पूरी अपडेट.

Latest News
Sidharth Malhotra की फिल्म 'Yodha' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Sidharth Malhotra in Yodha सिद्धार्थ मल्होत्रा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) हाल ही में फिल्म थैंक गॉड (Thank God) में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई पर अब उनकी एक और फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. हम बात कर रहे हैं उनकी अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' (Yodha) की, जिसके लिए उनके फैंस को लंब इंतजार करना होगा. फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. ये फिल्म अगले साल 7 जुलाई (Yodha release date) को रिलीज होने वाली है. एक्टर ने अपने इंस्टा पर एक पोस्टर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म योद्धा में दिशा पटानी और राशि खन्ना भी नजर आने वाली हैं. इससे पहले जब करण जौहर ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया था, तो इसने फैंस के बीच धूम मचा दी थी. हालांकि तब फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख टाल दी गई. अब फैंस को लंब इंतजार करना होगा क्योंकि ये फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: 'योद्धा' के सेट से सामने आया Sidharth Malhotra का पहला लुक, पेड़ पर लटकते दिखे

इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पोस्ट शेयर किए थे जो उनकी फिल्म से जुड़े हुए थे. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो 'योद्धा' के सेट पर मेहनत करते हुए नजर आ रहे रहे हैं. एक्टर इस फिल्म के लिए काफी महनत इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि 'योद्धा' में वो एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra के साथ करने वाले थे डेब्यू, मॉडलिंग के लिए छोड़ दी थी फिल्म

हाई-बजट एक्शन फिल्म है Yodha

योद्धा फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है. ये हाई-बजट एक्शन फिल्म है जिसमें एक बार फिर एक्टर एक्शन मोड में नजर आएंगे. सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं.

इन एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके हैं Sidharth Malhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा को पहले कुछ एक्शन फिल्मों में देखा जा चुका है. इसमें ब्रदर्स (2015) और मरजावां (2019) शामिल हैं. हालांकि 2021 में आई फिल्म शेरशाह में उनके रोल को काफी सराहा गया. इस फिल्म में उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था. कारगिल युद्ध में विक्रम बत्रा ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement