Advertisement

Ganpati Visarjan पर कुर्ता फाड़ डांस करते दिखे Siddhant Chaturvedi, वीडियो हुआ वायरल

Siddhant Chaturvedi गणपति विसर्जन पर धमाकेदार डांस करते दिखाई दिए. एक्टर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
Ganpati Visarjan पर कुर्ता फाड़ डांस करते दिखे Siddhant Chaturvedi, वीडियो हुआ वायरल

Siddhant Chaturvedi : सिद्धांत चतुर्वेदी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग स्किल के लिए भी जानें जाते हैं. हाल ही में उन्होंने गणपति विसर्जन 2022 (Ganpati Visarjan 2022) के दौरान अपने डांस स्किल से लोगों को रू-ब-रू कराया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर गणपति विसर्जन का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक्टर अपने दोस्तों और करीबियों के साथ अलग-अलग गानों पर दिलखोल कर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. सिद्धांत चतुर्वेदी को आखिरी बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ गहराइयां (Gehraiyaan) में देखा गया था. उन्होंने लॉलीपॉप लागेलु, सामी सामी और अन्य सहित कई गानों पर जोरदार डांस किया.

ये भी पढ़ें - Shehnaaz Gill को अपने फैंस पर नहीं विश्वास? Salman Khan की फिल्म को लेकर कह दी ये बात

यहां देखें 

एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. उन्हें डांस में डूबा देख सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट करते नजर आ ररे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, एक आदमी जो एक्टिंग और डांस दोनों चीजें कर सकता है. दूसरे यूजर ने लिखा- शानदार डांस दिखाया. वहीं एक अन्य यूजर ने उनके डांस की तारीफ करते हुए उसे मस्त बताया.

ये भी पढ़ें - Yashoda Teaser: प्रेग्नेंट महिला के रोल में दमदार नजर आईं Samantha, फैंस लगातार कर रहे हैं तारीफ

हाल ही में सिद्धांत ने करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' में शिरकत की थी. जहां उन्होंने और नव्या नवेली नंदा के रिश्ते को लेकर खुलासा किया. सिद्धांत अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में छाए हैं. हालांकि, इस बारे में एक्टर ने साफ कर दिया है कि वह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या को डेट नहीं कर रहे हैं, उन्होंने इन बातों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए कहा कि वह सिंगल हैं.     

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement