बॉलीवुड
गली बॉय (Gully Boy) फेम बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि वो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) संग ब्रेकअप के बाद किसी और हसीना को डेट कर रहे हैं.
बॉलीवुड स्टार फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. वहीं, गली बॉय (Gully Boy) फेम बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. उनको लेकर अफवाहें उड़ती रही हैं, जिसमें बताया गया है कि वो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) को डेट कर रहे हैं. दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है और अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट से भी रोमांस की अफवाहें उड़ी है. वहीं, हालिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि सिद्धांत नव्या से अलग हो गए हैं और अब वे किसी और को डेट कर रहे हैं.
दरअसल, कथित तौर पर कहा जा रहा है कि सिद्धांत सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ रोमांटिक रूप से जुड़े हुए हैं. इस मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर को एक साथ घूमते और करीब आते हुए देखा गया. हालांकि कपल की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उन्हें साथ देखने वाले सूत्र ने खुलासा किया है कि वे गुपचुप एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Karan Johar की फिल्म ठुकरा चुका है ये एक्टर, इंडस्ट्री ने किया था ब्लैकलिस्ट, फिर दे डाली 200 करोड़ हिट फिल्म
सूत्र ने फिल्मफेयर को बताया, '' सिद्धांत और सारा की दोस्ती का अभी शुरुआती दौर है, इसलिए यह समझ आता है कि कोई भी नहीं चाहेगा कि यह खबर बाहर आए. मैं भी इस खूबसूरत रिश्ते को खराब नहीं करना चाहता.
सिद्धांत चतुर्वेदी अकेले ऐसे नहीं है जिनके पिछले रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ी हैं. सारा के बारे में भी पहले अफवाहें उड़ चुकी हैं. कहा जाता था कि वह पहले क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की. दिलचस्प बात यह है कि सारा अली खान से करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप को लेकर पूछा गया था और इसपर मजाक में एक्ट्रेस ने सारा तेंदुलकर की ओर इशारा करते हुए कहा था, '' आपने गलत सारा को चुना है. सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है.
यह भी पढ़ें- Siddhant Chaturvedi ने मनाया अपना 31वां जन्मदिन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बर्थडे फोटोज पर नव्या नवेली ने यूं किया रिएक्ट
सिद्धांत के काम को लेकर बात करें तो एक्टर के पास इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स हैं. हालांकि उनकी पिछली रिलीज युधरा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी. लेकिन उनके पास अभी धड़क 2 है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. इसके अलावा वह दिल का दरवाजा खो ना डार्लिंग भी दिखेंगे, जिसमें जया बच्चन और वामिका गब्बी लीड रोल में है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.