Advertisement

Shyam Benegal की बेटी ने फिल्ममेकर की हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, खराब तबियत की खबरों को बताया झूठ

नेशनल अवॉर्ड विनर Shyam Benegal की तबियत को लेकर उनकी बेटी ने तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है.

Shyam Benegal की बेटी ने फिल्ममेकर की हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, खराब तबियत की खबरों को बताया झूठ

Shyam Benegal 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) की हेल्थ को लेकर बीते दिनों बुरी खबरें सामने आई थीं. कहा जा रहा था कि दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल की दोनों किडनी खराब हो गई हैं और उनका इलाज घर पर ही चल रहा है. रिपोर्ट की मानें तो घर पर ही उनका डायलिसिस (dialysis) चल रहा है. हालांकि, उनकी बेटी पिया बेनेगल (Shyam Benegal Daughter) ने इन खबरों को खारिज कर दिया हैं और इसे 'गलत' करार दिया है.

श्याम बेनेगल की बेटी पिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि उनके पिता के बारे में चल रही सभी खबरें गलत हैं. पिया ने कहा कि उनके पिता ठीक हैं. वहीं डॉक्टर के घर पर आकर डायलिसिस करने को लेकर उन्होंने कहा कि ये सब सरासर गलत जानकारी है. पिया ने कहा कि उनके पिता ठीक हैं और कुछ समय में ऑफिस वापस जाएंगे. पिया ने कहा, 'उन्हें बस एक ब्रेक की जरूरत है.'

इससे पहले टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट की मानें को इसमें बताया गया था कि श्याम बेनेगल की दोनों किडनियां फेल हो गई हैं. फिल्म निर्माता को इसके चलते घर पर ही डायलिसिस कराना पड़ रहा है. कहा जा रहा था कि 88 साल के फिल्म निर्माता अपने बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं. साथ ही डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.

ये भी पढ़ें: दिग्गज फिल्ममेकर Shyam Benegal की दोनों किडनी हुईं फेल, इस कारण घर पर ही हो रहा डायलिसिस

बता दें कि इन दिनों श्याम बेनेगल मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन पर काम कर रहे थे. यह फिल्म बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान के जीवन पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: Kareena से लेकर Alia Bhatt तक, इन एक्ट्रेसस ने पर्दे पर उतारा सेक्स वर्कर्स का दर्द!

श्याम बेनेगल जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, मंडी, आरोहन, वेलकम टु सज्जनपुर जैसी कई बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं. वो 18 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, एक नंदी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, एक पद्म भूषण, एक पद्म श्री पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement