Advertisement

Palak Tiwari ने वैकेशन पर स्विमसूट में कराया धमाकेदार फोटोशूट, स्विमिंग पूल में यूं दिए पोज

पलक तिवारी(Palak Tiwari) ने वैकेशन से अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. एक्ट्रेस इन तस्वीरों में बेहद हॉट लग रही हैं.

Palak Tiwari ने वैकेशन पर स्विमसूट में कराया धमाकेदार फोटोशूट, स्विमिंग पूल में यूं दिए पोज

Palak Tiwari Latest Photos

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पलक तिवारी(Palak Tiwari) टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी(Shweta Tiwari) की बेटी हैं. पलक तिवारी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और स्टाइलिश स्टार किड्स में गिनी जाती हैं.पलक तिवारी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह अपने लुक्स और बोल्ड अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. पलक ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान(Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जिसके बाद से वह और भी ज्यादा पसंद की जा रही हैं. 

पलक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में पलक तिवारी ने ब्लू कलर का स्विम सूट पहना हुआ है, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस ने हल्का मेकअप किया हुआ है और बालों का बन बनाया हुआ है. इन फोटोज में पलक स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उनके सामने एक बड़ी टोकरी रखी है, जिसमें कई तरह की खाने की स्वादिष्ट चीजें नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरे नाश्ते के साथ तैरते हुए. 

ये भी पढ़ें- Veer Savarkar का टीजर इंटरटेन पर छाया, जानें फिल्म की कहानी से जुड़ी दिलचस्प बातें

Palak Tiwari Hot Photos

फैंस ने की जमकर तारीफ

पलक की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- क्यूटनेस ओवरलोडेड. आपको बता दें कि पलक तिवारी के लाखों की संख्या में फॉलोवर्स हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं. एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर ही अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. पलक अपनी तस्वीरों से फैंस को दीवाना बना देती हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

ये भी पढ़ें-सेक्रेड गेम्स की Jojo ने चीता प्रिंट वाली ड्रेस में मचाया गदर, Photo देखकर लोग बोले 'आग लगा दी'

नई फिल्म को लेकर व्यस्त हैं पलक

आपको बता दें कि पलक तिवारी हाल ही में सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ जस्सी गिल, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला जैसे कलाकार नजर आए थे. पलक तिवारी की फिल्म में एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. साथ ही दर्शकों ने उनके अभिनय को भी खूब सराहा था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. पलक इस फिल्म के बाद द वर्जिन ट्री में नजर आएंगी, जिसको लेकर वह व्यस्त चल रही हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement