Advertisement

Jaya Bachchan से काफी मार खाती थीं बेटी Shweta, कहा- 'वो मुझे बहुत मारती थीं...पर अभिषेक को...'

Shweta Bachchan ने हाल ही में अपनी मां Jaya Bachchan को लेकर बड़ा राज खोला है. श्वेता ने कहा कि उनकी मां उन्हें काफी मारा करती थीं.

Latest News
 Jaya Bachchan से काफी मार खाती थीं बेटी Shweta, कहा- 'वो मुझे बहुत मारती थीं...पर अभिषेक को...'

Jaya Bachchan जया बच्चन (pc: shwetabachchan/Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन और श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) की बेटी नव्या नंदा नवेली (Navya Naveli Nanda) इन दिनों अपने पॉडकास्ट शो को लेकर चर्चा में हैं. स्टार किड नव्या नंदा के What The Hell Navya नाम के इस पॉडकास्ट शो में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन भी उनके साथ शामिल हुईं. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के बारे में कई राज खोले. पोडकास्ट में श्वेता ने अपने बचपन के बारे में खुलासा किया और बताया कि बचपन में उनकी मां उन्हें काफी मारा करती थीं पर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को ज्यादा मार नहीं पड़ती थी. 

अपने बचपन के दिनों के बारे में बात करते हुए, श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) ने बताया कि कैसे जया बच्चन extracurricular activities के बारे में काफी ध्यान रखती थीं. श्वेता ने आगे कहा कि उन्हें भरतनाट्यम, हिंदी शास्त्रीय संगीत, स्विमिंग , सितार और पियानो करना था. उन्होंने जया से काफी थप्पड़ खाए थे.

श्वेता ने कहा 'मुझे बहुत थप्पड़ मारे गए थे. एक बार तो रूलर भी टूट गई थी.' वहीं जया ने अपने बचाव में कहा कि अभिषेक बच्चन को शायद ही कोई थप्पड़ मारा हो. जया ने कहा 'मेरा मानना है कि हमेशा पहले बच्चे की पिटाई होती है. बचपन में मेरी बहुत पिटाई हुई थी. मेरी बहनों की नहीं हुई थी.'

जया ने कहा कि श्वेता बहुत चिड़चिड़ी और जिद्दी थीं. जया ने खुलासा किया कि जब उन्होंने गुस्से में श्वेता पर हाथ उठाया था तो अमिताभ बच्चन इसके काफी खिलाफ थे. श्वेता ने कहा, 'पापा ने जो सबसे ज्यादा सजा दी वो कोने में खड़े होने की थी. मुझे वो सजा पसंद आई क्योंकि मैं कहानियां बनाती थी, और वहां कोने में खुद से बात करती थी.

ये भी पढ़ें: 39 साल पहले इतनी भोली-भाली थीं Jaya Bachchan, पुराने दिनों की याद दिला देगा यह वीडियो

अपने पॉडकास्ट What The Hell Navya के इस एपिसोड में नव्या ने खुलासा किया था कि उनकी नानी, जया बच्चन पहली शख्स हैं जिनसे वो अपनी लाइफ के बारे में अपडेट करती हैं. नव्या ने कहा कि परिवार में हर कोई जया बच्चन की सलाह को बहुत गंभीरता से लेता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement