Advertisement

Shruti Haasan का पीछा कर रहा था ये शख्स, डरते हुए एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर मांगी मदद

Shruti Haasan का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक क्रेजी फैंस की वजह से डरी हुई नजर आ रही हैं.

Latest News
Shruti Haasan का पीछा कर रहा था ये शख्स, डरते हुए एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर मांगी मदद

Shruti Haasan Angry At Stalker: पीछा करने वाले शख्स पर भड़कीं श्रुति हासन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक एक्टिव हैं. कमल हासन की लाडली देश भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग इंजॉय करती हैं लेकिन हाल ही में वो इस फैन फॉलोइंग की वजह से गुस्से में नजर आईं. श्रुति हासन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक फैन पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके चेहरे पर डर भी साफ नजर आ रहा है. श्रुति इस वीडियो में बता रही हैं कि किस तरह ये फैन उनका पीछा कर रहा था और एक्ट्रेस की कंप्लेन के बाद उनकी सुरक्षा के लिए कई लोग इकट्ठा हो गए.

श्रुति हासन की एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में श्रुति के चेहरे पर परेशानी साफ नजर आ रही है. वो हैरान होकर इधर- उधर देख रही हैं. उनकी परेशानी की वजह एक क्रेजी फैन है. श्रुति ने बताया कि ये शख्स उनका काफी समय से पीछा कर रहा है. एक्ट्रेस को ये पसंद नहीं आया और वो एयरपोर्ट पर सभी को इस शख्स के बारे में बताते हुए एक तरह से मदद मांगती नजर आईं. यहां देखें वायरल हो रहा श्रुति हासन का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Shruti Haasan लेती हैं ड्रग्स? एक्ट्रेस के जवाब ने ट्रोल्स की बोलती की बंद 

इस वीडियो में श्रुति इतनी बुरी तरह डर गईं कि उन्होंने पीछा करने वाले शख्स से बचने के लिए रास्ता बदल लिया लेकिन ये क्रेजी फैन फिर भी नहीं माना. आखिर में एक्ट्रेस गाड़ी के पास जाते हुए इस शख्स पर भड़क गईं. ये शख्स एक्ट्रेस के एकदम सामने आ गया और एक्ट्रेस ने पीछे हटते हुए इससे पूछा 'आप कौन हैं'. इसके बाद सिक्योरिटी ने आगे आकर मामला संभाला. वीडियो को देखकर कई लोग ने एक्ट्रेस को इस क्रेजी फैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की शोले को नापसंद करते हैं कमल हासन, फिल्म देखने के बाद उड़ गई थी नींद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement