Advertisement

Shreyas Talpade की पत्नी ने फैंस को सुनाई राहत की खबर, पोस्ट में लिखा खास मैसेज

Shreyas Talpade को आए हार्ट अटैक के बाद उनके फैंस चिंता में थे. वहीं, अब एक्टर की पत्नी ने हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

Latest News
Shreyas Talpade की पत्नी ने फैंस को सुनाई राहत की खबर, पोस्ट में लिखा खास मैसेज

Shreyas Talpade wife

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबरें आई थीं. बताया गया था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक एक्टर की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. सभी तब चिंता में आ गए जब पता चला कि श्रेयस को हार्ट अटैक (Shreyas Talpade Heart Attack) आया है. फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे. अब उन फैंस के लिए राहत की खबर आई है. हाल ही में श्रेयस की पत्नी दीप्ती (Shreyas Talpade Wife) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फैंस को खास मैसेज दिया है.

श्रेयस तलपड़े की पत्नी दीप्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेटमेंट जारी करते हुए एक्टर की सेहत के बारे में अपडेट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि 'हाल ही में मेरे पति के स्वास्थ्य संबंधी घटना के बाद, फैंस चिंता और प्रार्थनाओं के लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं. मुझे सभी को यह बताते हुए राहत मिल रही है कि उनकी हालत अब स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी'. ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के इस 'क्रिकेटर' को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में की गई एंजियोप्लास्टी

उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ को शुक्रिया कहते हुए आखिर में लिखा कि 'हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं क्योंकि उनकी रिकवरी जारी है. आपका सपोर्ट हमारे लिए बड़ी ताकत बना है'. दीप्ती के इस पोस्ट से जाहिर है कि एक्टर की सेहत अभी स्थिर है. इस पोस्ट के बाद श्रेयस तलपड़े के फैंस काफी राहत महसूस कर रहे हैं. कई सेलेब्रिटीज ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए श्रेयस के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है.

बता दें कि ये वाकया फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग के दौरान हुआ था. जिसमें श्रेयस अपने रोल का शूट करने पहुंचे थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के अलावा फिल्म कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' भी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement