Advertisement

Stree 2 के बाद Shraddha Kapoor के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? साउथ के इस सुपरस्टार संग स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के हाथों स्त्री 2 (Stree 2) के बाद एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. एक्ट्रेस अब साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ नजर आएंगी.

Latest News
Stree 2 के बाद Shraddha Kapoor के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? साउथ के इस सुपरस्टार संग स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

Shraddha Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों काफी चर्चा में है. बीते दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही है. इसने दुनिया भर में 850 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. श्रद्धा अपनी फिल्म के सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. वहीं, स्त्री 2 के बाद अब उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है.

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर अल्लू अर्जुन की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 में स्पेशल सॉन्ग करते हुए नजर आएंगी. फिल्म में अल्लू अर्जुन और श्रद्धा कपूर साथ में गाने में जबरदस्त डांस करते हुए दर्शकों को एंटरटेन करेंगे.

यह भी पढ़ें- इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे Shraddha Kapoor-Rajkumar Rao की Stree 2, पूरी करनी होगी एक शर्त

सामंथा ने किया था पुष्पा द राइज में डांस सॉन्ग

बता दें कि 2021 में रिलीज हुई पुष्पा द राइज में सामंथा रुथ प्रभु ने आइटम नंबर किया था. उनका गाना 'ओ अंतवा' जबरदस्त हिट रहा था. दर्शकों को सामंथा का यह गाना खूब पसंद आया था. उन्होंने फिल्म में इस गाने के लिए 5 करोड़ रुपये फीस ली थी. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर सामंथा से ज्यादा इस गाने के लिए चार्ज कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Stree 2 के सक्सेस विवाद पर Shraddha Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब रिलीज होगी Stree 3

इस दिन रिलीज होगी पुष्पा 2

बात करें फिल्म पुष्पा द राइज को लेकर तो यह 2021 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी. फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आई थीं और विलेन के रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई दिए थे. वहीं, इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी कि पुष्पा 2 में भी यही कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement