बॉलीवुड
Shraddha Kapoor Bikini Photos: हाल ही में एक्ट्रेस बिकिनी में नजर आईं जिसे देख फैंस दीवाने हो गए. उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं और इसपर कमेंट कर रहे हैं.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी क्यूटनेस के लिए जानी जाती हैं. वो फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर हैं और आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल हैं. वो अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं. इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. लव रंजन की इस फिल्म से कुछ दिन पहले श्रद्धा और रणबीर का एक बेहद रोमांटिक वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था जिसमें दोनों एक इंटीमेट सीन शूट करते दिख रहे थे पर अब श्रद्धा कपूर की बिकिनी में फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें वो काफी हॉट नजर आ रही हैं.
Finally 🙏#ShraddhaKapoor #BikiniWood pic.twitter.com/uAbcUTtvAH
— B I K I N I W O O D (@BikiniWood) July 5, 2022
दरअसल मामला ये है कि सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें वो पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं. इस लुक में वो काफी कातिलाना लग रही हैं. फैंस उनकी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान की फोटो है या वेकेशन की पर लोगों को पूरा यकीन है कि ये फोटो लव रंजन की अपकमिंग फिल्म के सीन की है. ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि कुछ दिन पहले श्रद्धा का रणबीर कपूर के साथ एक रोमांटिक वीडियो वायरल हुआ था. तब भी वो व्हाइट रंग की बिकिनी (Bikini) पहने पानी में शूट करती नजर आ रही थीं.
रणबीर कपूर के एक फैन क्लब ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर रोमांस करते दिखाई दे रहे थे. रणबीर शर्टलेस दिख रहे थे और श्रद्धा व्हाइट रंग की बिकिनी में नजर आ रही थी. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्ममेकर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म को लेकर शूट कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग स्पेन की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है. पहली बार रणबीर-श्रद्धा की जोड़ी इस फिल्म में देखने को मिल रही है.
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor का इंटीमेट सीन वायरल, बिकिनी पहन Ranbir Kapoor संग किया रोमांस
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.